Home LIFESTYLE NEWS HINDI काले अंडरआर्म्स को साफ करना है तो ये चीजें लगाएं, 1 महीने...

काले अंडरआर्म्स को साफ करना है तो ये चीजें लगाएं, 1 महीने बाद दिखेगा असर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to get rid of black underarms: हाथों के नीचे अंडरआर्म्स की स्किन लगातार हेयर निकाले जाने से इरिटेट हो जाती है और यहां पर गहरे भूरे-काले रंग के धब्बे से दिखने लगते हैं। इनसे छुटकारा पाना है तो ये घरेलू उपाय काम आएंगे।

स्लीवलेस पहनने का शौक है लेकिन पहनने में शर्मिंदगी महसूस होती है। कारण, वहीं ब्लैक अंडरआर्म्स तो इसे दूर करने का घरेलू नुस्खा जान लें। दरअसल, लगातार रेजर से शेविंग करने और हॉट वैक्स से वैक्सिंग करवाने की वजह से अंडरआर्म्स की स्किन इरिटेट हो जाती है। यहीं नहीं बालों को हटाने वाली हेयर रिमूवल क्रीम में मौजूद केमिकल भी स्किन को डार्क कर देते हैं। लगातार इन चीजों के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में गहरे भूरे रंग के दाग बन गए हैं तो इन्हें साफ करने के लिए ये घरेलू नुस्खा आजमाएं। जो आर्मपिट को साफ-सुथरा बनाएंगे और स्लीवलेस कपड़ों को आजादी से पहनने में मदद करेंगे।

डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने का नुस्खा

डार्क अंडरआर्म्स होने की वजह कई बार हार्श केमिकल वाले डियो भी होते हैं। वहीं अगर इस जगह को अच्छी तरह से साफ ना किया जाए तो समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए नीचे लिखे स्टेप को फॉलो करें।

लगाएं बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट

सबसे पहले बेकिंग सोडा और नींबू को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के हाथ से अंडरआर्म्स पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करें। जिससे डेड स्किन को निकलने में मदद मिले। दो बातों का ध्यान रखें वैक्सिंग या रेजर के फौरन बाद बेकिंग सोडा हरगिज ना लगाएं। हेयर रिमूव करने के एक सप्ताह बाद ही इस पेस्ट को लगाएं। सप्ताह में तीन से चार दिन इस पेस्ट को लगाएं।

आलू का रस करेगा स्किन साफ

इसके साथ ही हर रोज कच्चे आलू को छीलकर एक टुकड़ा लें और उसे अंडर आर्म्स पर रब करें। कच्चे आलू का रस स्किन की डार्कनेस को कम करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक टुकड़ा लेकर उसके रस को रगड़ें। आलू के रस में ब्लीचिंग इफेक्ट होता है जो स्किन डार्कनेस पर असर दिखाता है। लेकिन ध्यान रहे कि नेचुरल रेमेडी धीरे-धीरे असर दिखाती है इसलिए लगातार इस्तेमाल करें।

एलोवेरा और नारियल के तेल का पैक

सबसे आखिर में रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे नारियल के तेल की मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चर देगा और एलोवेरा जेल हाइड्रेट करेगा। जिससे आर्मपिट की स्किन सॉफ्ट बनेगी और अंदर से रिपेयर होगी। रोजाना इन स्टेप को फॉलो करेंगी तो लगातार एक महीने बाद फर्क नजर आने लगेगा। वहीं लगातार इस्तेमाल से कुछ महीने बाद अंडरआर्म्स बिल्कुल साफ नजर आने लगेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN