Home LIFESTYLE NEWS HINDI कुम चीजों से फटाफट तैयार हो जाएंगे रसमलाई लड्डू, ऐसे बनाएं मुंह...

कुम चीजों से फटाफट तैयार हो जाएंगे रसमलाई लड्डू, ऐसे बनाएं मुंह में घुलने वाली टेस्टी मिठाई

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बप्पा के भोग के लिए टेस्टी रसमलाई लड्डू बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। बस कुछ ही चीजों को मिलाकर ये टेस्टी लड्डू बनाए जा सकते हैं। सीखिए रेसिपी-

गणेशोत्सव के दौरान लोग अलग-अलग तरह की मिठाई का भोग बप्पा को अर्पित करते हैं। ऐसे में रोजाना कुछ अलग बनाने के चक्कर में कई बार समझ ही नहीं आता कि आखि क्या बनाया जाए। ऐसे में आप चाहें तो रसमलाई लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये लड्डू पनीर से बनकर तैयार होते हैं और इनमें रसमलाई का फ्लेवर काफी अच्छी तरीके से आता है। सीखिए कैसे बना सकते हैं ये रसमलाई फ्लेवर के लड्डू।

रसमलाई लड्डू बनाने की सामग्री

-200 ग्राम ताजा पनीर, मैश किया हुआ

-1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क

-दो बड़े चम्मच मिल्क पाउडर

-दो बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम/मलाई

-आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-एक बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ते या बादाम

-केसर के धागे और 1 बड़ा चम्मच गुनगुना दूध

-नारियल का बुरादा, कोटिंग के लिए

रसमलाई लड्डू बनाने की विधि

पहले करें तैयारी- इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े दूध में केसर के रेशों को भिगोएं और फिर कुछ देर के लिए इसे अलग रख दें।

1) रसमलाई लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बहुत बारीक मैश कर लें। पनीर को एक स्मूद पेस्ट में ब्लेंड करना है। इसके लिए इसे एक मिक्सर जार में डालें और फिर चिकना होने तक ब्लेंड कर लें।

2) अब एक नॉन-स्टिक पैन में पनीर, कंडेंस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और क्रीम डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

3) अब इस मिक्स को धीमी-मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिक्स गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारे न छोड़ने लगे।

4) जब मिक्स गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं।

5) फिर इस मिक्स को इतना ठंडा होने दें कि उसे आसानी से हाथ में लिया जा सके। अब हथेलियों पर थोड़ा घी लगाएं और छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

7) सभी लड्डू बनाने के बाद उनपर पिस्ते या बादाम और कुछ केसर के धागों से सजाएं।

टिप-ध्यान रखें कि मिक्स को बहुच ज्यादा न पकाएं। ये लड्डू नरम, क्रीमी और मुंह में घुलने वाले होने चाहिए। ऐसे में अगर मिक्स बहुत नरम लगे, तो आकार देने से पहले 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अगर आप फ्रेश पनीर का इस्तेमाल करना चाहते हैं को एक लीटर दूध को अच्छी तरह से गर्म करें और जब उबाल आने लगे तब इसमें नींबू रस डालें। अच्छी तरह से चलाते रहें। फिर आप देखेंगे की दूध से छैना और पानी अलग हो जाएगा। अब इसे छाने और अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें। फिर छेना को पानी निकलने तक के लिए रखें और फिर इसका इस्तेमाल करें।

बन सकते हैं रसमलाई मोदक

अगर आप बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहते हैं तो इस मिक्स को लड्डू की जगह मोदक वाली शेप दे सकते हैं। बस इसके लिए मोदक के सांचे को अच्छी तरह से घी से ग्रीस करें और फिर इसमें पनीर वाला मिक्स डालें। अच्छी तरह से दबाकर मोदक तैयार करें। इन्हें भी पिस्ता और केसर के रेशे से सजाया जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN