Home खेल समाचार केप वर्दे ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने वाला...

केप वर्दे ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना; मेसी की टीम से मैच

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केप वर्दे ने ग्रुप एच में अपने तीनों मैच ड्रॉ कराए जिससे वह स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहकर आगे बढ़ने में सफल रहा। इस ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब दो-दो अंक ही हासिल कर पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

केप वर्दे ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला और इस तरह से फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया। उसकी यह उपलब्धि 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा के शानदार खेल के दम पर संभव हुई है, जिन्होंने अपने देश की दृढ़ता का प्रतीक बनकर सबको प्रभावित किया है। वोजिन्हा ने कहा, “हम भले ही (क्षेत्रफल में) छोटे हैं, लेकिन हमारे दिल बहुत बड़े हैं। हम हार नहीं मानते। हम जुझारू हैं।”

केप वर्दे ने ग्रुप एच में अपने तीनों मैच ड्रॉ कराए जिससे वह स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहकर आगे बढ़ने में सफल रहा। इस ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब दो-दो अंक ही हासिल कर पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटा द्वीपीय राष्ट्र केप वर्दे फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर पहली बार खेल रहा है। उसने अपने पहले मैच में 2010 के चैंपियन स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था और फिर उरुग्वे के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच 2-2 से बराबर किया था।

केप वर्दे के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह ‘राउंड ऑफ 32’ में तीन जुलाई को मियामी में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगा।

विश्व कप में तीनों ग्रुप मैचों में ड्रॉ होने से अगले दौर में पहुंचने की गारंटी नहीं मिलती। लेकिन अतीत में कई टीमों ने ऐसा किया है, जिनमें 1958 में वेल्स, 1990 में आयरलैंड और नीदरलैंड तथा 1998 में चिली शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने भी 2010 विश्व कप में तीनों मैच ड्रॉ खेले थे लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

केप वर्दे के कोच बुबिस्ता ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, ”हर किसी को सपने देखने का अधिकार है और कुछ भी असंभव नहीं है।”

ब्लू शार्क्स (केप वर्दे का उपनाम) ने उन्हें सही साबित कर दिया। इस 5,00,000 से कुछ अधिक आबादी वाले देश ने कुछ असंभव बाधाओं को पार करते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

बुबिस्ता ने मैच के बाद कहा, ”टीम पूरी दुनिया को यह दिखाना चाहती थी कि हम किसी से कम नहीं हैं। हमें इस मुकाम तक पहुंचने पर गर्व है। हमने यह साबित कर दिया है कि हमारा देश भले ही छोटा है लेकिन हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जीजान लगा देते हैं।”

एक महिला, जिसके चेहरे पर द्वीपसमूह का झंडा बना हुआ था, ने एक तख्ती पकड़ी हुई थी जिस पर लिखा था, ”छोटे द्वीप, बड़े सपने।”

वोजिन्हा के टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन से इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में उन्होंने मोहम्मद कन्नो के हेडर को रोककर सऊदी अरब को बढ़त हासिल नहीं करने दी। इसके बाद 66वें मिनट में उन्होंने मोहम्मद अबू अल-शमत के शॉट को भी शानदार तरीके से रोका। उन्होंने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में अब्दुल्ला अल-हमदान के शॉट को भी गोल में जाने से रोका।

केप वर्दे के प्रशंसक झूम रहे थे, वोजिन्हा के नारे लगा रहे थे। लेकिन 68,278 दर्शकों की भीड़ में वोज़िन्हा की एक बहुत बड़ी प्रशंसक भी थीं, उनकी मां एना कैंडिडा एवोरा, जो एक आलीशान सुइट से मैच देख रही थीं और केप वर्दे का ध्वज लहरा रही थीं।

केप वर्दे को 50वें मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन केविन पिना का दूर से लगाया गया शॉट क्रॉसबार के ठीक ऊपर से निकल गया। एक और मौका 74वें मिनट में आया जब लारोस डुआर्टे के बॉक्स के बीच से लगाए गए शॉट को गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने रोक दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN