Source :- BBC INDIA

डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
कहा है कि इसराइल-ईरान युद्ध को ख़त्म करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहले ही
हस्ताक्षर हो चुके हैं और इस समझौते का ब्योरा ‘बहुत जल्द’ सार्वजनिक किया जाएगा.

सोमवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा,
“मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही
है कि इस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. समझौते पर पूरे हस्ताक्षर हो चुके हैं.”

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी
समझौते की कुछ जानकारी साझा करनी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार (19
जून) को होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा. इसी दिन जिनेवा में इस समझौते
पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे.

अधिकारियों ने कहा कि ईरान के परमाणु
कार्यक्रम पर तकनीकी स्तर की बातचीत इस हफ़्ते शुरू होने की उम्मीद है. वहीं,
प्रतिबंधों में किसी भी तरह की राहत या
संपत्तियों की रिहाई इस बात पर निर्भर करेगी कि ईरान समझौते के तहत अपने वादों को
पूरा करता है या नहीं.

उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार
को सीएनएन के जेक टैपर से बातचीत में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ एमओयू ‘क़रीब डेढ़ पन्ने’ का है और यह एक बहुत ही सामान्य दस्तावेज़ है.

वेंस ने यह भी कहा कि कई बारीक़
जानकारियां भविष्य की बातचीत के दौरान तय की जाएंगी.

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया कि ईरान
कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है.

इसके अलावा उन्होंने उन दावों को भी
ख़ारिज कर दिया है, जिनमें अमेरिका की ओर से ईरान को 30 करोड़ डॉलर की राशि देने की बात कही गई थी.

SOURCE : BBC NEWS