Source :- LIVE HINDUSTAN
आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में तांबे की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस बोतल से पानी पीने पर 3 गलतियां करते हैं जो गट हेल्थ पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए क्या हैं वो तीन गलतियां।
कॉपर की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में तांबे की बोतल से पानी पीने के अनेकों फायदे हैं। तांबे में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिनकी वजह से हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं खत्म हो जाते हैं और पानी पीने योग्य और शुद्ध हो जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। बहुत से लोग कॉपर की बोतल में पानी पीते हैं लेकिन साथ में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से फायदा नहीं बल्कि गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। गट हेल्थ एक्सपर्ट रिचा दोषी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कॉपर बोतल के साथ की जाने वाली गलतियों के बारे में बता रही है। आप भी जानिए क्या हैं वह 3 गलतियां।
कॉपर बोतल से की जाने वाली गलतियां
1) गर्म या उबलते पानी का इस्तेमाल
बहुत से लोग कॉपर बोतल में गर्म या उबलते पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे कॉपर का रिसाव बढ़ जाता है, जिससे समय के साथ शरीर में कॉपर की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है।
2) सेहत से जुड़ी खास स्थितियों को नजरअंदाज
कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में कॉपर के बर्तनों का इस्तेमाल फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि आपका शरीर एक्सट्रा कॉपर को संभालने में मुश्किल महसूस कर सकता है।
3) खाली पेट कॉपर वाला पानी पीना
बहुत से लोग रात में कॉपर की बोतल में पानी भर के रखते हैं और फिर सुबह सबसे पहले कॉपर वाला पानी पीते हैं। इससे कुछ लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
एक्सपर्ट कहती हैं कि कॉपर वाला पानी सेहत के लिए कोई जादुई नुस्खा नहीं है। इसकी मात्रा और आपकी सेहत की स्थिति मायने रखती है।
कॉपर की बोतल से पानी पीने के फायदे
- यह पेट के अल्सर, इन्फेक्शन और अपच की समस्या को कम करता है। लीवर और किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
- तांबा शरीर के एक्स्ट्रा फैट को आसानी से बर्न करने में मेटाबॉलिज्म की मदद करता है।
- तांबे में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करते हैं।
- तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- तांबा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और त्वचा को हेल्दी रखता है। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





