Home खेल समाचार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीते गोल्ड...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीते गोल्ड मेडल, भारत के पदकों की संख्या इतनी हुई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज 10वें दिन मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाल दिए। पहले प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उसके कुछ ही देर बाद 57 किलो भार वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने मिकायला वॉल्श को हराकर एक और गोल्ड मेडल जीत लिया। प्रीति ने शुरू से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंतिम दौर में सटीक और प्रभावशाली मुक्के बरसाए। भारतीय मुक्केबाज ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी अपना दम दिखाया और भारत को बैक टू बैक आधे घंटे के अंदर दो सोने के तमगे मिले। जैस्मीन लैंबोरिया ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मिकायला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्रवीण और प्रभु ने भी दिलाए पदक

पुरुषों की तिहरी कूद के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारत के पदकों की तालिका में और इजाफा हुआ है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या

भारत के नाम अब कुल 27 पदक हो गए हैं जिसमें 7 स्वर्ण, 13 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत पदक तालिका में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब 6वें स्थान पर है। आज के दिन भारत के नाम पदकों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत के 10 सोने के तमगे दांव पर लगे थे, जिसमें से 2 में भारतीय मुक्केबाजों ने अपना परचम लहराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 132 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड के 82 पदक हैं और वे दूसरे स्थान पर है। 54 पदकों के साथ कनाडा तीसरे और 34 पदकों के साथ स्क्वॉटलैंड चौथे स्थान पर है। नाइजीरिया अपने गोल्ड मेडल की संख्या में अधिकता के कारण पांचवें स्थान पर है। हालांकि, उसके 18 पदक हैं, जिसमें से 9 स्वर्ण पदक हैं। भारत के अब तक 7 गोल्ड मेडल हैं। इसलिए कुल मेडल 27 होने के बाद भी वह पदक तालिका में नाइजीरिया से पीछे 6वें स्थान पर है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की स्थिति काफी खस्ता है, जिसकी वजह से उसने अब तक सिर्फ 1 कांस्य पदक जीता है और पदक तालिका में 33वें और दूसरे आखिरी स्थान पर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN