Home मनोरंजन समाचार कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? परफॉर्मेंस के बीच लेबर पेन, बैकस्टेज दिया बच्चे...

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? परफॉर्मेंस के बीच लेबर पेन, बैकस्टेज दिया बच्चे को जन्म, फिर किया धमाकेदार डांस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/Shraddha_Kapoor_Eetha_1782382398350_1782382402064_903ffaf9-da3c-4fa1-9ded-b7badb4ec188.jpg

 ‘ईथा’ में श्रद्धा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। ‘ईथा’ के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साथ ही हर जानना चाहता है कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं जिनका किरदार श्रद्धा फिल्म ‘ईथा’ में निभा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘ईथा’ को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में ‘ईथा’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को काफी पसंद किया गया। वहीं, ‘ईथा’ में श्रद्धा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। ‘ईथा’ के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साथ ही हर जानना चाहता है कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं जिनका किरदार श्रद्धा फिल्म ‘ईथा’ में निभा रही हैं। तो चलिए हम आपको उस महान कलाकार के बारे में बताते हैं?

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ईथा’ फिल्म जिस पर बन रही है वो कोई और नहीं महाराष्ट्र की एक बेहद मशहूर तमाशा कलाकार, लावणी डांसर और लोक गायिका विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर हैं। विठाबाई को लोग प्यार से ‘तमाशा सम्राज्ञी’ (तमाशा की रानी) कहते थे। इनका जन्म 1 जुलाई, 1935 को महाराष्ट्र के पंढरपूर में एक गरीब दलित कलाकार परिवार में हुआ था। बता दें कि विठाबाई के पिता का नाम भाऊ बापू नारायणगांवकर था, जो खुद एक तमाशा मंडली चलाते थे, जिसे बाद में विठाबाई के पिता ने संभाला।

बचपन से था लावणी का शौक

विठाबाई को बचपन से ही लावणी का बहुत शौक था। उन्होंने चार साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की लावणी मंडली के साथ दौरे पर जाने लगीं। बिना किसी ट्रेनिंग के, उन्होंने केवल दूसरों को देखकर गाना, नाचना और अभिनय करना सीखा। 1948 में, सिर्फ 13 साल की उम्र में, उन्होंने अपनी खुद की लावणी मंडली शुरू की।

पिता के निधन का लगा गहरा सदमा

साल 1957 में विठाबाई नारायणगांवकर के पिता भाऊ बापू नारायणगांवकर का निधन हुआ था। पिता के निधन का उन पर गहरा सदमा लगा। पिता की मौत से पहले, उन्होंने उनसे वादा किया था कि वह कभी भी लावणी नहीं छोड़ेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। उन्होंने जीवन के अंत तक अपना यह वादा निभाया।

घरेलू हिंसा का शिकार हुईं

विठाबाई ने मारुति सावंत नाम के व्यक्ति से शादी की, जो उनकी बुकिंग और दूसरे प्रोफेशनल काम संभालते थे। जहां विठाबाई का पूरा ध्यान लावणी पर था, वहीं मारुति शराब पीने और उनके साथ घरेलू हिंसा करने में अपना समय बिताते थे। इन हालात के बावजूद, विठाबाई टूटी नहीं; वह मजबूती से डटी रहीं और अपनी कला को जिंदा रखा।

परफॉर्मेंस के बीच बनीं मां फिर भी किया डांस

एक बार जब विठाबाई स्टेज पर आईं, तो उन्हें देखकर सब हैरान रह गए क्योंकि वह गर्भवती थीं। लोग उनके साहस को देखकर दंग रह गए। जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, उन्हें अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। ऐसे में वो बिना घबराए चुपचाप स्टेज के पीछे गईं, एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद उन्होंने खुद ही एक पत्थर से गर्भनाल (अम्बिलिकल कॉर्ड) काटी और फिर डांस करने के लिए स्टेज पर लौट आईं। जब दर्शकों को पता चला कि परफॉर्मेंस फिर से शुरू करने से ठीक पहले उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था, तो वे बहुत प्रभावित हुए और उनके असाधारण साहस की तारीफ की।

भारत-चीन युद्ध के दौरान सेना के लिए किया डांस

बता दें कि साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, विठाबाई ने भारतीय सेना के जवानों के लिए लावणी की प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है, जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा।

ठुकरा दिया था राज कपूर का ऑफर

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर भी विठाबाई नारायणगांवकर के डांस से काफी प्रभावित थे। उन्होंने विठाबाई को अपनी फिल्म में काम करने आ ऑफर भी दिया, लेकिन अपने पिता से किए गए वादे के याद रखते हुए उन्होंने राज कपूर का ऑफर ठुकरा दिया था। विठाबाई ने वादा किया था कि वो कभी लावणी नहीं छोड़ेंगी।

कब रिलीज होगी ‘ईथा’?

बता दें कि फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। मोहम्मद जीशान अय्यूब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN