Home BUSINESS NEWS HINDI क्या आपके खाते में भी नहीं आए ₹3,000? तुरंत करवाए ये काम,...

क्या आपके खाते में भी नहीं आए ₹3,000? तुरंत करवाए ये काम, वरना अटक जाएगी इस योजना की किस्त

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) के तहत अगस्त महीने की ₹3,000 की किस्त का इंतजार कर रहे लाखों लाभार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कई लोगों के बैंक खाते में 3 अगस्त तक भी पैसा नहीं पहुंचा है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार हर महीने की तरह इस बार भी पहले सप्ताह में चरणबद्ध (Phased) तरीके से भुगतान कर रही है, यानी सभी लाभार्थियों के खाते में एक साथ पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं। अगर आपके खाते में अभी तक राशि नहीं आई है, तो इसकी वजह तकनीकी या दस्तावेजों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है।

क्या है कारण?

सबसे आम कारणों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का एक्टिव न होना, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना, आवेदन फॉर्म और बैंक रिकॉर्ड में जानकारी का मेल न खाना, आवेदन का वेरिफिकेशन लंबित होना, गलत बैंक खाते का चयन, अधूरे दस्तावेज या फिर योजना की पात्रता पूरी न करना शामिल है। कई बार एक से अधिक बैंक खाते होने पर भी भुगतान सही खाते में नहीं पहुंच पाता। इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका DBT चालू है और आधार सही बैंक खाते से लिंक है।

ऐसे चेक करें आवेदन स्टेटस

अगर आपने योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन स्टेटस भी देख सकते हैं। अगर स्टेटस ‘अप्रूव्ड’ दिख रहा है, तो जल्द ही आपके खाते में पैसा आ जाएगा। ‘Pending at the BDO Office’ का मतलब है कि आपका आवेदन अभी जांच प्रक्रिया में है और कुछ दिन इंतजार करना होगा। वहीं, ‘Bank Account Invalid’ आने पर बैंक पासबुक की कॉपी लेकर BDO कार्यालय में जानकारी अपडेट करनी होगी। वहीं ‘Rejected’ स्टेटस मिलने पर आप BDO कार्यालय में अपील कर सकते हैं। अगर पेमेंट पेंडिंग (Payment Pending) लिखा है, तो इसका मतलब है कि भुगतान अभी जारी नहीं हुआ है।

लगातार खातों में भेजी जा रही ₹3,000 की किस्त

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार अगस्त की ₹3,000 की किस्त पहले सप्ताह के दौरान लगातार खातों में भेजी जा रही है। इसलिए अगर अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो कुछ दिन और इंतजार करें। इसके साथ ही अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और DBT की स्थिति की जांच जरूर कर लें। अगर सभी दस्तावेज सही होने के बावजूद शुरुआती भुगतान अवधि खत्म होने के बाद भी राशि नहीं आती है, तो अपने स्थानीय BDO कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज करें और आवेदन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें। इससे समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN