Source :- LIVE HINDUSTAN

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

चावल को लोग दाल और सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को ये इतने पसंद होते हैं कि वह हमेशा थोड़े एक्सट्रा बनाते हैं और फ्रिज में रखकर खाते रहते हैं। लेकिन क्या फ्रिज में चावल खाना वाकई में सेफ है? आइए कैंसर सर्जन से जानते हैं।

क्या फ्रिज में रखे चावल खाना वाकई है सेफ? कैंसर सर्जन ने दिया जवाब

कई बार खाना वाकई में ज्यादा बन जाता है तो कई बार कुछ चीजों को जानकर ज्यादा बनाया जाता है। जानबूझ कर ज्यादा बनने वाली चीजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम चावल का है। ज्यादातर लोग चावल को रोटी से ज्यादा खाना पसंद करते हैं। जब भी चावल एक्सट्रा बन जाते हैं तो इन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है और फिर जब भी खाने का मन करता है तो लोग इसे गर्म करके या फिर कई बार गर्म सब्जी से ठंडे चावल खा लेते हैं। चावल को फ्रिज में इसलिए रखा जाता है क्योंकि ठंडा तापमान बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा करता है, लेकिन पूरी तरह रोकता नहीं। ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि क्या फ्रिज के रखे चावल खाना सेफ है। अगर आपको भी फ्रिज में रखे चावल खाने से पहले संकोच होता है तो कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. जयेश शर्मा, लीडिंग कैंसर सर्जन की बात सुनें।

क्या फ्रिज के रखे चावल खाना सेफ है?

चावल को खराब होने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में रखने की आदत सही है लेकिन इससे चावल में केमिकल और बनावट से जुड़े बदलाव होते हैं। दरअसल, चावल में नेचुरल रूप से बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया के बीजाणु मौजूद होते हैं, जो खाना पकाने की प्रक्रिया में भी जीवित रह सकते हैं। पके हुए चावल को कमरे के तापमान पर छोड़ देने से ये बीजाणु बढ़ सकते हैं और ऐसे टॉक्सिन्स उत्पन्न कर सकते हैं जिनसे खाना टॉक्सिक हो सकता है। फ्रिज से इस जीवाणु की वृद्धि काफी धीमी हो जाती है, जिससे चावल खाने के लिए सुरक्षित रहता है। डॉ. जयेश शर्मा भी 4 नियमों को अपनाकर फ्रिज में रखे चावल खाने की सलाह देते हैं।

क्या है डॉक्टर की सलाह

  • जल्दी ठंडा करो- पके हुए चावल को दो घंटे से ज्यादा समय तक काउंटर पर न छोड़ें। इसे जल्दी से ठंडा करें और फ्रिज में रख दें।
  • 4 डिग्री से नीचे रखो- पके चावल को खराब होने से बचाने के लिए 4 डिग्री से नीचे के तापमान में स्टोर करें।
  • स्टीम आने तक गर्म करो- चावल को गर्म करने के लिए गर्म पानी में इन्हें डालें और स्टीम आने तक गर्म करें और फिर छान लें।
  • सिर्फ एक बार गर्म करो- पके हुए चावल को सिर्फ एक ही बार रिहीट कर सकते हैं। अगर चावल ज्यादा हैं तो आपको जितने खाने हैं सिर्फ उतने निकालें और बाकी को ठंडे तापमान में रहने दें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN