Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/kjr_1790938537338_O1CE_1790938553330_4NoC_4d9d339b-41c2-4d82-87d1-a175f4e77093_Gf7U.jpgफिल्म बंटी और बबली जब रिलीज हुई थी तब इस फिल्म का कजरा रे गाना काफी हिट हुआ था। अब अभिषेक बच्चन से हाल ही में पूछा गया कि क्या कजरा रे का 2.0 बनेगा तो जानें एक्टर ने क्या कहा।
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन का एक ब्लॉकबस्टर गाना था कजरा रे जो आज भी आपको हर पार्टी इवेंट्स में सुनने को मिलता है। अब हाल ही में अभिषेक ने इस गाने को लेकर बात की और बताया कि कैसे इस गाने को शूट करते हुए उन्होंने काफी एंजॉय किया था। इतना ही नहीं अभिषेक से जब कजरा रे 2.0 के बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।
अभिषेक ने बताया कजरा रे गाने के शूटिंग का एक्सपीरियंस
बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए अभिषेक कजरा रे गाना की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बोलते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि कजरा से गाने की शूटिंग में जितना मजा मुझे आया था, वैसा कभी पहले आया हो। वो एक बड़ा हैप्पी पार्टी गाना था। हमने इसे करते हुए काफी एंजॉय किया था। मुझे आज भी याद है कि जिस दिन हम शूट करते थे उस दिन मेरा बर्थडे था। हुआ क्या कि गाना चला दिया गया था और हम डांस पार्टी कर रहे थे। शाद ने वही शॉट लगा गिए थे सेट के दौरान के।’
क्या आएगा कजरा रे 2.0 गाना
अभिषेक से जब पूछा गया कि क्या कजरा रे 2.0 आ सकता है तो इस पर अभिषेक ने कहा कि वह तो खुशी-खुशी इसे करें। लेकिन आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को इसके लिए तैयार करना पड़ेगा।
बंटी और बबली का हिट गाना था कजरा रे
फिल्म बंटी और बबली की बात करें तो यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन का सुपरहिट गाना कजरा रे था। इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया था और लिरिक्स गुलजार ने लिथे थे। वहीं अलीषा, शंकर महादेवन और जावेद अली ने इसे गाया था।
यह गाना काफी हिट हुआ था। यहां तक कि आज भी शादियों में ये गाना जरूर बजता है और इसमें सभी एंजॉय करते हैं।
अभिषेक की अपकमिंग फिल्म
अभिषेक की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब किंग में नजर आने वाले हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्दी, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी हैं।
किंग के जरिए शाहरुख और दीपिका छठी बार साथ काम करने वाले हैं। दोनों इससे पहले ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में साथ में काम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।
फिल्म का टीजर पहले रिलीज हुआ था जिसमें शाहरुख का सॉल्ट एंड पेपर लुक दिखा था और वह बोलते हैं कि डर नहीं दशहत हूं। टीजर के एंड में लिखा था कि इस साल डर पहनेगा ताज।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




