Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/KSB2_1791219007476_Gf6M_1791219012569_ExTb_5f2d7d4c-17d5-4355-b0b9-4b940011756e_dtVY.pngKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की एक्ट्रेस रवी गुप्ता ने जवाब दिया है कि क्या वाकई यह शो बंद होने जा रहा है?
टीवी के सबसे पॉपुलैरिटी शोज में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह शो बंद होने जा रहा है। एकता कपूर की एक पोस्ट के बाद उड़ी इस अफवाह को लेकर फैंस ही नहीं स्टार कास्ट भी सकते में है। अब इस शो में दामिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रवी गुप्ता ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवी गुप्ता ने बताया कि अभी तक शो की स्टार कास्ट को इस सीरियल को बंद किए जाने के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की खबरें आती रहती हैं।
शो बंद होने पर क्या बोलीं रवी?
सीरियल के बंद होने की खबरों के बारे में बात करने के दौरान रवी गुप्ता ने कहा कि इस शो ने शानदार परफॉर्मेंस दी है और लंबे वक्त से नंबर वन बना हुआ है। रवी गुप्ता ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में इस तरह की अफवाहें उड़ना बहुत आम बात है, और इनमें से आधी सच नहीं होती हैं। रवी गुप्ता ने जूम के साथ बातचीत में कहा, “मुझे तो कभी यह नहीं बताया गया है कि यह शो ऑफ एयर होने वाला है। जिस तरह आप अफवाहें सुन रहे हैं, उसी तरह हम भी बस अफवाहें ही सुन रहे हैं।” एक्ट्रेस ने कहा कि कास्ट को इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं दिया गया है।
अपने काम पर फोकस करना है
रवी गुप्ता ने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि मीडिया के जरिए एक्टर्स को कई बातें पता चलती हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कि इस शो के बंद होने की अफवाहें हैं, यह अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह सच है कि इस शो ने उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन बावजूद इसके यह सीरियल टॉप परफॉर्मर बना हुआ है। रवी ने कहा कि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं और सीरियल के चलते रहने या फिर बंद किए जाने की अफवाहों की बजाए अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।
‘ये सब तो चलता रहता है और..’
एक्ट्रेस ने कहा कि अगर इस शो को बंद होना होगा, तो उन्हें पता चल जाएगा कि यह कब बंद हो रहा है। रवी ने समझाया, “क्रिएटिव नजरिए से भी कई चीजों को एक साथ संभालना पड़ता है। ये सब चलता रहता है, और एक बात तो तय है कि अफवाहों का बाजार अपने आप में एक अलग ही दुनिया है।” टीवी शो के बारे में सामने आने वाली कई खबरों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये सब कहां से शुरू होता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह इंडस्ट्री का हिस्सा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




