Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या सलमान से क्लैश से बचने के लिए बदली गई प्रभास की...

क्या सलमान से क्लैश से बचने के लिए बदली गई प्रभास की ‘स्पिरिट की रिलीज डेट? अब रणबीर से होगी टक्कर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedffcffrr_1792317510329_nbuz_1792317513632_zef5_c50bd044-5b8e-4ff7-88a0-bc2edfef0450_m9qF.jpg

प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट की नई रिलीज डेट आ गई है। पहले सलमान खान से टक्कर होने वाली थी। अब प्रभास की फिल्म रणबीर कपूर की रामायण 2 से टकराएगी। जानिए कब रिलीज हो रही है ये एक्शन फिल्म।

एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में एक्टर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगे। ये एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है जिसमें प्रभास का अब तक का सबसे जबरदस्त अवतार देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने पहले फिल्म की रिलीज ईद 2027 बताई थी। रिपोर्ट्स थी कि ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC 63’ के बीच जबरदस्त क्लैश हो सकता है। अब ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदल दी गई है।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की नई रिलीज डेट

संदीप रेडी वांगा ने अपने X अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करने के साथ, नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। नए पोस्टर में रिलीज डेट दिवाली 29 अक्टूबर 2027 बताई गई है। इस रिलीज डेट के साथ साल 2027 की सबसे बड़े क्लैश भी जानकारी सामने आ गई है। रणबीर कपूर की रामायण और प्रभास की स्पिरिट के बीच बॉक्स ऑफिस होने की खबर है।

रणबीर की रामायण के साथ होगी टक्कर?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण दो भागों में बनाई जा रही है। पहला भाग इस दिवाली के मौके पर यानी 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। वहीं रामायण 2 अगले साल दिवाली 2027 को दस्तक देगी। अब प्रभास की स्पिरिट भी दिवाली 2027 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणबीर की रामायण और प्रभास की स्पिरिट के बीच साल 2027 का सबसे बड़ा क्लैश होने की उम्मीद है।

सलमान खान की फिल्म के साथ होना था क्लैश

प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट पहले 5 मार्च 2027 कन्फर्म की गई थी। मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन होने की खबर को अफवाह बताते हुए साफ किया था कि वो ईद के मौके पर ही दस्तक देंगे और रिलीज डेट बदलेंगे नहीं। इसी मौके पर सलमान खान की फिल्म SVC 63 के भी रिलीज होने की खबरें हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि सलमान और प्रभास की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। अब ‘स्पिरिट’ की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. क्या सलमान खान की फिल्म से टक्कर से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है या कारण कुछ और है? लेकिन ‘स्पिरिट’ पोस्टपोन होने से सलमान की फिल्म रिलीज का रास्ता जरूर साफ हो गया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान को लेकर SVC 63’ बनाने वाले मेकर्स जल्द ही फिल्म की पहली झलक के साथ आधिकारिक रूप से ईद 2027 पर फिल्म की रिलीज का ऐलान कर सकते हैं।

प्रभास के लिए जरूरी हैं आने वाली फिल्में

बता दें, प्रभास अगले साल अपनी फिल्म फौजी से भी दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में मेकर्स उनकी दो फिल्मों को आसपास रिलीज करने के प्लान को सही नहीं समझ रहे थे। प्रभास की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉरमेंस से ऑडियंस को निराश किया था। पिछले कुछ सालों में वो छाप छोड़ने वली फिल्में नहीं दे पाए हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म फौजी और स्पिरिट से उम्मीदें जताई जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN