Home BUSINESS NEWS HINDI क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? LPG के नए...

क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? LPG के नए रेट भी लगे हाथ कर लें चेक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: क्या 30 जून के बाद एलपीजी कनेशक्शन बंद हो जाएगा? अगर यह सवाल आपके मन में है तो बता दें कि अभी तक पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह नहीं कहा है कि 30 जून के बाद सभी LPG कनेक्शन स्वतः बंद कर दिए जाएंगे, लेकिन जिन क्षेत्रों में PNG उपलब्ध है, वहां भविष्य में LPG सप्लाई पर प्रतिबंध या लिमिट लगाई जा सकती हैं।

केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत जहां PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को धीरे-धीरे PNG अपनाने के लिए कहा गया है। साथ ही “नो ड्यूल कनेक्शन पॉलिसी” लागू की गई है। मार्च 2026 के आदेश में PNG अपनाने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था, जो जून के अंत में पूरा हो रहा है।

10 लाख से ज्यादा परिवारों ने छोड़ा LPG

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मार्च 2026 से अब तक 10.02 लाख PNG कनेक्शन एक्टिव किए गए और 3.22 लाख अतिरिक्त कनेक्शनों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ। इस दौरान लगभग 9.94 लाख नए उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इतना ही नहीं, करीब 1 लाख परिवार LPG छोड़कर PNG अपना चुके हैं।

आज क्या हैं एलपीजी सिलेंडर के रेट

एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज 25 जून को कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के मुताबिक 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941 रुपये का उपलब्ध है। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है।

1,000 रुपये से कम है सिलेंडर का दाम

मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

इन शहरों में सिलेंडर 1000 के पार

सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है। वहीं, नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है।

19 Kg वाला सिलेंडर कहां होता है इस्तेमाल

होटल, कैंटीन और छोटे इंडस्ट्रियल कामों के लिए एकदम सही है। इसका फ्लो रेट 0.5 से 0.6 किलो प्रति घंटा होता है और इसे कई सिलेंडरों के मैनिफोल्ड में जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट और सेफ है।

बड़े होटल वाले किस सिलेंडर का करते हैं इस्तेमाल

बड़े कमर्शियल किचन (होटल, अस्पताल, रेस्टोरेंट) और इंडस्ट्रियल में 47.5 Kg वाला सिलेंडर इस्तेमाल होता है। यहां 5-6 किलो प्रति घंटे का फ्लो रेट मिलता है। इसका दिल्ली में रेट 7780 रुपये के करीब है।

अलग-अलग शहरों के रेट में क्यों हैं अंतर

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों की तुलना में मैदानी जगहों पर एलपीजी कम रेट पर मिलती है। परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में एलपीजी की कीमतें अधिक रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN