Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्यों बढ़ रहा है तलाक का ट्रेंड? कपल ने बताए शादी टूटने...

क्यों बढ़ रहा है तलाक का ट्रेंड? कपल ने बताए शादी टूटने के 10 बड़े कारण

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इंस्टाग्राम पर एक महिला ने 10 कारणों के बारे में बताया है जिनकी वजह से आजकल इतनी जल्दी शादी टूट रही हैं। ये बातें हर शादीशुदा कपल के लिए सीख बन सकती हैं। जानिए-

पहले जहां रिश्ते समझ और त्याग पर टिके रहते थे, वहीं अब छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटने तक की नौबत जाती है। बहुत से मामलों में शादी के बाद सालभर में ही कपल्स तलाक लेने के फैसले पर आ जाते हैं। आजकल तलाक के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप से जुड़े कंटेंट बनाने वाले कपल वनराज और श्री ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने शादी टूटने के 10 कारण बताए हैं। जानिए

शादी टूटने के 10 कारण

1) कपल ने शेयर किया कि आजकल ज्यादातर लड़कों को एक ही समय में मॉडर्न और ट्रेडिशनल पत्नी चाहिए। अक्सर आदमी ऐसी पत्नी चाहते हैं जिसका करियर हो। लेकिन साथ ही उनके मन में ऐसे भी सवाल होते हैं कि घर पर खाना कौन बनाएगा, मेरे माता-पिता का ध्यान कौन रखेगा, वगैराह। अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला चाहते हैं तो आपको उससे फुल-टाइम ट्रेडिशनल हाउसवाइफ बनने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

2) अक्सर कपल्स के बीच महिलाओं को तब तक ‘स्वतंत्र’ कहा जाता है जब तक उनकी स्वतंत्रता परिवार के लिए असहज न हो जाए। जैस अपने पैसे खुद कमाओ। अपना करियर बनाओ। लेकिन अपने पति से असहमत मत हो। उसके माता-पिता को मना मत करो। अपने परिवार को प्राथमिकता मत दो। बहुत महत्वाकांक्षी मत बनो।

3) अक्सर कपल्स की शादी लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। लेकिन जब बात शादी को निभाने का तरीका सीखने पर आती है तो उसके लिए कुछ भी कोशिश नहीं करते हैं। अक्सर शादी से पहले या बाद की काउंसलिंग को लेकर कपल्स के बीच बहस हो जाती है।

4) एडजस्ट एक ऐसा शब्द है जो हम सिर्फ महिलाओं को सिखाते हैं। शादी के बाद महिला अपने पति के घर जाती है। जिसकी वजह से उसकी लाइफस्टाइल बदलती है, उसके परिवार की परंपराएं सीखती है, अपने कपड़े पहनने का तरीका बदलती है। और जब उसे मुश्किल होती है? तो अक्सर लोग एडजस्ट करने की सलाह देने लगते हैं।

5) जब कोई पुरुष घर के काम करता है तो हम इसे ‘मदद करना’ कहते हैं। घर दोनों का है। बच्चे दोनों के हैं। इसलिए जिम्मेदारी भी दोनों की होनी चाहिए।

6) अक्सर शादीशुदा जिंदगी में महिलाओं से त्याग करने की उम्मीद की जाती हैं और इसे समझौता कहते हैं। महिला अपने करियर का त्याग करती है। वह अपने माता-पिता से दूर चली जाती है। वह अपनी पूरी जिंदगी बदल देती है। यह समझौता नहीं है।

7) शादी टूटने की एक मुख्य वजह ये भी हो सकती है कि आज भी शादी में पेरेंट्स को शेयरहोल्डर की तरह माना जाता है। जैसे मेरी मां को यह पसंद नहीं है, मेरा परिवार क्या कहेगा? आपको समझना होगा की आपके माता-पिता ने आपको पाला-पोसा है, उन्होंने आपके जीवनसाथी से शादी नहीं की।

8) शादी करते हैं एक दूसरे को बदलने की कोशिश गलत साबित हो सकती है। इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी ना करें जिसके बारे में आप उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में वैसा बन जाएगा जैसा आप चाहते हैं।

9) पैसे का बंटवारा कैसे करें, नाराजगी को कैसे संभालें, सही तरीके से कैसे लड़ें, माता-पिता के साथ सीमाएं कैसे तय करें। इन सभी चीजों को सीखा दिया जाता है लेकिन अपनी शादी को कैसे बनाएं रखें ये कोई नहीं सीखाता।

10) बहुत से कपस्स शादी के बाद खूब लड़ाई-झगड़ा करते हैं लेकिन फिर भी जब अलग होने की बात आती है को वह तलाक से डरते हैं। क्योंकि उनके सामने कई सवाल खड़े हो जाते हैं जैसे बच्चों के बारे में सोचो। लोग क्या कहेंगे? वगैराह।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN