Source :- LIVE HINDUSTAN
एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ मंगलवार 23 जून से खुल रहा है और यह 25 जून तक ओपन रहेगा। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर बंपर प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के शेयर फिलहाल 43 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है।
138 रुपये शेयर का दाम, 60 रुपये पहुंच गया है GMP
IPO में अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) के शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 60 रुपये जा पहुंचा है। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 198 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बुधवार 1 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 29 जून 2026 को फाइनल होगा।
अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 13,800 रुपये का निवेश करना होगा। नितिन गिलारा, प्रतीक गिलारा, विपुल गिलारा और कृष्ण वर्धन गिलारा कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 94.59 पर्सेंट है, जो कि अब 69.88 पर्सेंट रह जाएगी। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी इंक्रीमेंटल वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स से जुड़ी फंडिंग और अपनी कुछ उधारी चुकाने में करेगी।
क्या करती है कंपनी?
अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) की शुरुआत साल 2019 में हुई है। अद्वित ज्वेल्स एक जयपुर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी है, हैंडीक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड पीसेज को ‘रामभजो’ ब्रांड नेम के तहत बेचती है। अद्वित ज्वेल्स के पोर्टफोलियो में नेकलेस, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल हैं। कंपनी डायमंड और कलर्ड स्टोन्स को 14 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में क्राफ्ट करती है। अद्वित ज्वेल्स मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है। कंपनी डीलर्स, शोरूम्स और रिटेलर्स को अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। इसके अलावा, एक्सक्लूसिव और मेड-फॉर-ऑर्डर ज्वैलरी के लिए कंपनी B2C कस्टमर्स को भी अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के रेवेन्यू में B2B सेगमेंट का योगदान 81.63 पर्सेंट रहा। वहीं, B2C सेगमेंट का कंट्रीब्यूशन 18.37 पर्सेंट रहा है। कंपनी की पूरे देश में मौजूदगी है। कंपनी महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों से रेवेन्यू जेनरेट करती है। 30 अप्रैल 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में टोटल 111 एंप्लॉयीज हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




