Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार खेसारी लाल की Ex गर्लफ्रेंड संग फ्लर्ट करते नजर आए तेज प्रताप...

खेसारी लाल की Ex गर्लफ्रेंड संग फ्लर्ट करते नजर आए तेज प्रताप यादव, कहा- तुम्हारे लिए मैंन…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/kajal_raghwani_tej_pratap_1786099394894_1786099400700_c345b44d-38e3-43a4-b621-85bbccb809cd.jpg

‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें तेज प्रताप यादव ऑन कैमरा काजल राघवानी संग फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ हाल ही में ओटीटी पर शुरू हुआ है। इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। शो में तेज प्रताप यादव भी अपनी जलवा बिखेर रहे हैं। शो पर तेज प्रताप के अलावा निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो पर कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर तीखे वार करते दिख रहे हैं। शो के नए-नए प्रोमो भी सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। ऐसे में अब ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें तेज प्रताप यादव ऑन कैमरा काजल राघवानी संग फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

काजल संग डिनर डेट पर नजर आए तेज प्रताप

‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में तेज प्रताप, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी संग डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजल, तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘कैसे हैं आप।’ इस पर तेज प्रताप मुंह नीचे करके कहते हैं, ‘मैं ठीक हूं। आप कैसी हैं।’ काजल हंसते हुए कहती हैं, ‘बस बढ़िया।’

तेज प्रताप की बात सुन शरमाई काजल

इसके बाद तेज प्रताप चुप होकर बैठ जाते हैं। इसके बाद काजल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘आज मेन्यू में क्या है। तेज प्रताप कहते हैं, ‘मेन्यू आपके सामने है देखिए। एक चीज ऐड नहीं था। मैंने उसे ऐड कराया है, बिहारी डिश लिट्टी चोखा।’ ये सुनते ही काजल कहती हैं, ‘लिट्टी चोखा…। ये मुझे बहुत पसंद है।’ इस पर तेज प्रताप कहत हैं, ‘तभी तो ऐड कराया है।’ ये सुनते ही काजल शरमा जाती हैं।

वीडियो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट कर खेसारी लाल यादव का नाम ले रहे हैं। बता दें कि काजल राघवानी खेसारी की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं। एक फैन ने लिखा, ‘तेजू भइया ये क्या बोल गए आप।’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘तेजू भैया की वीडियो मिस करने वाला नहीं है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN