Home LIFESTYLE NEWS HINDI गमले में लगे मिर्ची के पौधे में एक साथ उगेंगे 50 मिर्चे,...

गमले में लगे मिर्ची के पौधे में एक साथ उगेंगे 50 मिर्चे, बस 2 हैक अपना लें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गमले में हरी मिर्च का पौधा उगाने का शौक है लेकिन पौधे में मिर्चे ही दो-चार आती हैं तो गड़बड़ी पौधे में नहीं आपके केयर करने में हैं। अगर इन छोटे टिप्स को अपनाएंगे तो एक छोटे पौधे पर ही ढेर सारी मिर्च उगना शुरू हो जाएगी।

बालकनी में छोटा सा किचन गार्डन बनाने का शौक काफी सारे लोगों को होता है। नर्सरी से लाकर टमाटर, मिर्च और कुछ सब्जियों के पौधे भी लगा लेते हैं। लेकिन कई बार इनमे फल ही नहीं आते। जैसे मिर्ची का पौधा तो काफी सारे लोगों की बालकनी में गमले में लगा दिख जाएगा लेकिन इसमे मिर्चें मात्र एक दो या तीन ही निकलती हैं। जबकि आप चाहें तो एक बार में 10,20 से लेकर 50 तक मिर्चे उगा सकती हैं। वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए। दरअसल मिर्ची के पौधे को खास तरह के न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जो उसकी फ्लावरिंग के समय दे दी जाए तो पौधे में फूल भी खूब निकलते हैं और उनमे फल भी बनते हैं। मिर्ची के छोटे से पौधे में ढेर सारे मिर्च उगाने का दो सरल हैक चटोरी चेतना ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे आपको भी आजमाकर देखना चाहिए।

बारहमासी होता है मिर्च का पौधा

मिर्च का पौधा सीजनल नहीं होता। ये छोटा सा प्लांट बारहमासी होता है और एक ही पौधे पर कभी कम तीखी तो कभी ज्यादा तीखी मिर्च आती है। मिर्च का तीखापन भी सीजन के मुताबिक होता है। तो सबसे पहले ये जानें कि आखिर कैसे पौधे पर ज्यादा मिर्ची उगाएं। इसके लिए बस दो आसान उपाय करने होंगे। साथ ही ध्यान रखें कि मिर्च का पौधा सीधी धूप में रखा हो और छह से सात घंटे धूप पाए, साथ ही मिर्ची की मिट्टी भुरभुरी सी रखी जाती है।

पहला है वाटर फास्टिंग

मतलब मिर्च के पौधे को वाटर फास्टिंग पसंद है। रोजाना इसे पानी देने की जरूरत नहीं। अगर आप बाकी पौधों में रोज पानी दे रहे तो मिर्च के पौधे में एक दिन छोड़कर पानी डालें जिससे मिट्टी में हल्का सूखापन रहे। ज्यादा पानी की वजह से मिर्च के पौधे सूख जाते हैं। जब पौधे में फूल निकलना स्टार्ट हो जाए तो इसमे इन्हें कम पानी की जरूरत होती है। ऐसा करने से मिर्चें भी ज्यादा तीखी होगीं और फूल-फल भी ज्यादा निकलेंगे।

दूध से बनी ड्रिंक पौधों में डालें

पौधों को भी जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जैसे मिर्च के पौधे को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है और ये कैल्शियम आराम से दूध के जरिए पूरा कर सकती हैं। बस किसी गिलास में एक चौथाई हिस्सा दूध का लें और उसमे बाकी पानी भर लें। अब इस तैयार दूध की ड्रिंक को पौधों में डाल दें। इससे प्लांट्स को कैल्शियम बूस्ट मिलेगा और मिर्च भी ज्यादा मात्रा में उगेंगी।

सबसे जरूरी टिप्स

मिर्चें जैसे ही हरी और बड़ी हो जाएं इन्हें तोड़ लें। अगर मिर्चों को लाल होने के लिए पेड़ पर छोड़ देंगे तो नये फूल और फल बनना रुक जाएंगे। इसलिए हरी-हरी मिर्चें ही तोड़कर पौधे को खाली कर दें, जिससे नये फूल और फल आते रहें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN