Source :- LIVE HINDUSTAN
गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने घर की बालकनी या फिर छत पर पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार सही केयरिंग ना होने पर पौधे मुरझा जाते हैं। ऐसे में यहां बताई 10 टिप्स पौधों को हरा-भरा रखने में मदद कर सकती हैं।
पौधों को हरा-भरा रखने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स
घर में पौधे लगाना न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य, मन और वातावरण के लिए भी फायदेमंद होता है। हरियाली के बीच समय बिताने से मन को शांति मिल सकती है और तनाव कम महसूस हो सकता है। जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है वह अपने घर की बालकनी या फिर छत पर कुछ पौधे जरूर लगाते हैं। हालांकि, आजकल लोग घर पर सब्जी और फलों के पौधों को लगाना भी पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार केयरिंग में कमी के चक्कर में पौधे हरे-भरे नहीं होते हैं और जल्दी मुरझाने लगते हैं। ऐसे में यहां हम 10 टिप्स बता रहे हैं जो गार्डिंग लवर्स को पता होनी चाहिए। ये टिप्स पौधों को हरा और भरा रखने में मदद कर सकती हैं। जानिए क्या हैं टिप्स-
1) कटिंग्स से लगाएं पौधा
- जरूरी नहीं है कि आप हर बार पौधा लगाने के लिए बीज बोएं या फिर नर्सरी से पौध लेकर आएं। क्योंकि कुछ पौधे प्लांट्स की कटिंग से भी तैयार हो जाते हैं। कटिंग से पौधे लगाना टिकाऊ, किफायती और बहुत सुखद तरीका है।
2) मिट्टी के गमले चुनें
- आजकल पौधे लगाने के लिए मार्केट कई तरह के गमले आ रहे हैं। प्लास्टिक, सीमेंट और सेरेमिक गमले दिखने में काफी अच्छे लगते हैं लेकिन मिट्टी के गमले सबसे बेस्ट हैं। ये पौधे की जड़ों को खुश रखने का काम करता है। इसके अलावा मिट्टी ठंडी रहती है और प्लांट्स हेल्दी रहते हैं।
3) कम्पोस्ट किचन वेस्ट
- पौधों को हेल्दी रखने के लिए किचन वेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन का वेस्ट पौधों के लिए न्यूट्रीएंट से भरपूर होता है।
4) बीज सेव करके रखें
- घरों में रोजाना ऐसी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जिनका इस्तेमाल करके पौधा लगा सकते हैं। एक बार फल सब्जी का पौधा लग जाए तो आप आगे के लिए बीज बचा कर रख सकते हैं।
5) छत पर लगाएं सब्जियां
- बालकनी में धूप की कमी होने से पौधे अच्छी तरह ग्रो नहीं करते हैं। इसलिए फल और सब्जी के पौधे को छत पर लगाएं।
6) बारिश का पानी
- पौधों को हरा रखने के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए बारिश के पानी को स्टोर करें और इनका इस्तेमाल पौधों में करें।
7) सही तरह के पौधे चुनें
- जब आप मौसम के मुताबिक पौधे को लगाएंगे तो वह अच्छी तरह से बड़ा और घना होगा। हेल्दी और हैपी प्लांट के लिए सही पौधा लगाना जरूरी है।
8) पत्तियों की नियमित सफाई करें
- पत्तियों पर जमी धूल को मुलायम, नम कपड़े से साफ करें। इससे पत्तियां साफ रहती हैं और पौधे की स्थिति की जांच करना भी आसान होता है।
9) हवा का सही आवागमन रखें
- पौधों को ऐसी जगह रखें जहां ताजी हवा आती हो। गमलों को बहुत पास-पास रखने से बचें, ताकि पत्तियों के आसपास नमी जमा न हो और फफूंद का खतरा कम रहे।
10) कीटों की नियमित जांच करें
- पत्तियों के आगे-पीछे और तने पर छोटे कीड़े, जाले या धब्बे देखें। समस्या दिखने पर प्रभावित पौधे को अलग रखें और पौधे के अनुकूल उपचार करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



