Source :- LIVE HINDUSTAN
एशियन गेम्स 2026 में 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में लेवी पिंटो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
भारत के गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरूषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32 . 75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था। इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में ही गुलवीर सिंह ने पुरूषों की 1500 मीटर और 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था।
75 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
इसके साथ ही वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।
पी टी उषा ने सियोल में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था । मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में तीन पदक जीते थे ।
पुरूषों की 5000 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर ने 2026 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बने थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




