Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गोल्डन टेंपल में रो पड़ीं सारा अली खान, अरदास करते दिखे आयुष्मान...

गोल्डन टेंपल में रो पड़ीं सारा अली खान, अरदास करते दिखे आयुष्मान खुराना, वीडियो हुआ वायरल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/drrf_1792513618148_jRmB_1792513634487_JtkB_f93c0d4c-1d83-4edd-ade2-a674c849a30e_I8Gb.jpg

सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को रोता हुआ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस की सच्ची आस्था की तारीफ हो रही है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान में गहरी आस्था रखती हैं। कई मौकों पर उनके केदारनाथ धाम और देश के अलग-अलग मंदिरों में देखा गया है। अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची हैं। गुरूद्वारे से सारा का एक वीडियो सामने आया है जहां एक्ट्रेस को रोते हुए देखा जा रहा है। एक्ट्रेस को दरबार में ऐसा रोता देख उनके फैंस हैरान हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी आने वाली फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं।

दरबार साहिब में रो पड़ीं सारा अली खान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद सूट पहने दरबार साहिब में हाथ जोड़े खड़ी सारा अली खान को रोते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने दोनों हाथ अरदास करते हुए जोड़े हुए हैं। एक्ट्रेस को ऐसा रोते हुए देख कई यूजर्स ने उन्हें सच्चा भक्त और एम् इमोशनल इंसान बताया है। यहीं कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा है कि उन्हें भी अक्सर दरबार में ऐसा ही महसूस होता है। वहीं कुछ ने सारा की सच्ची भक्ति की तारीफ की है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना भी हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान ने शेयर की थी ये तस्वीर

सारा ने गोल्डन टेंपल से अपनी और आयुष्मान की एक तस्वीर शेयर करते हुए दशहरा की बधाई दी थी। इस तस्वीर में दोनों एक्टर्स को गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़े खड़े देखा जा सकता है। दोनों एक्टर्स इन दिनों अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

आयुष्मान-सारा की उड़ता तीर हो रही है रिलीज

सारा अली खान को पिछली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दोनों’ में भी आयुष्मान खुराना के साथ देखा गया था। अब एक बार फिर वो एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। दोनों एक्टर्स के लिए ये फिल्म खास होने वाली है। फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर पसंद किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म ऑडियंस को पसंद आएगी। आकाश ए कौशिक के डायरेक्शन में बनी ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार एक पाकिस्तानी जासूस होता है जिसकी याददाश्त चली जाती है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया जा रहा है। फिल्म 23 अक्टूबर, इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्में

बता दें, फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बाद आयुष्मान खुराना को अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म ‘ये प्रेम मोह लिया’ में देखा जाएगा। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी जिसे ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने डायरेक्ट किया है। वहीं खबरें हैं कि सारा अली खान रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आ सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN