Home rss business hindi ग्रे मार्केट में 45% से ज्यादा घट गया NSE के शेयरों का...

ग्रे मार्केट में 45% से ज्यादा घट गया NSE के शेयरों का प्रीमियम, दांव लगाने के लिए खुल रहा IPO

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ (NSE IPO) दांव लगाने के लिए गुरुवार 17 सितंबर से खुल रहा है। NSE का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 सितंबर तक ओपन रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों का प्रीमियम लुढ़क गया है। investorgain के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर बुधवार 16 सितंबर को शाम 5 बजे ग्रे मार्केट में 162 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज के आईपीओ का टोटल साइज 22,562 करोड़ रुपये तक का है।

45% से ज्यादा घट गया है NSE के शेयरों का प्रीमियम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अपने हाई से 45 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गया है। investorgain के मुताबिक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 5 सितंबर 2026 को 310 रुपये था। यह 16 सितंबर को घटकर 162 रुपये पर आ गया है। यानी, इसमें 45 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 8 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,280 रुपये का निवेश करना होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर गुरुवार 24 सितंबर 2026 को BSE में लिस्ट होंगे। NSE के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये है। आईपीओ में 170 रुपये का एंप्लॉयी डिस्काउंट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 22 सितंबर को फाइनल हो सकता है।

पब्लिक सेक्टर शेयरहोल्डर्स को बड़ा विंडफॉल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ (NSE IPO) में इसके पब्लिक-सेक्टर शेयरहोल्डर्स को बड़ा विंडफॉल हो सकता है। IPO प्राइस बैंड के अपर इंड 1785 रुपये में अपने शेयर बेचने पर 10 सरकारी कंपनियों को करीब 12,802 करोड़ रुपये का कंबाइंड प्रॉफिट हो सकता है। NSE का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। आईपीओ में मौजूदा शेयरधारक 12.64 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेच सकते हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, ऑफर फॉर सेल (OFS) में 23 शेयरहोल्डर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 10 पब्लिक सेक्टर इकाइयां हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और इंडियन बैंक शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN