Home - घर की खूबसूरती बढ़ाएगा यह डिजिटल फोटो फ्रेम, इसमें 15.6 इंच का...

घर की खूबसूरती बढ़ाएगा यह डिजिटल फोटो फ्रेम, इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले; इतनी है कीमत

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने घर को खूबसूरत लुक देने के लिए एक मॉडर्न डेकोरेटिव प्रोडक्ट तलाश रहे हैं, तो XElectron का स्मार्ट फ्रेम एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, XElectron ने भारतीय बाजार में अपना 15.6-इंच का बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम लॉन्च कर किया है, जो फेस्टिव सीजन में तोहफे के तौर पर देने के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह फोटो फ्रेम असल में एक बड़ा फुल एचडी डिस्प्ले है, जो स्मार्ट फोटो-शेयरिंग फीचर्स और लकड़ी जैसे दिखने वाले बेजेल्स के साथ आता है और यह फ्रेम घर की सजावट में एक पर्सनल टच जोड़ते हुए आपकी प्यारी यादों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाता है। आप ऐप की मदद से कहीं से भी फोटो चेंज कर सकते हैं और मौके के हिसाब से अपने पसंद की तस्वीरें लगा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ऐप की मदद से आप अलग शहरों में रह रहे अपनों के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या क्या खास है, चलिए बताते हैं…

डिजिटल फोटो फ्रेम की खासियत

कंपनी का कहना है कि परिवारों को फोटो के जरिए जुड़े रहने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए इस फ्रेम में 1920×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाला 15.6-इंच का फुल एचडी आईपीएस टचस्क्रीन, वाई-फाई कनेक्टिविटी और 32GB की इन-बिल्ट स्टोरेज है, यानी आप इसके स्टोरेज में अपनी पसंदीदा तस्वीरों का कलेक्शन भी सेव करके रख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि एक खास Frameo ऐप के साथ काम करने वाला यह फ्रेम यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से दूर से ही फोटो शेयर करने की सुविधा देता है, जिससे अलग-अलग शहरों में रहने वाले अपनों के लिए फोटो शेयर करना आसान हो जाता है।

इसमें एसडी कार्ड स्लॉट और USB Type-A और Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलते हैं, जबकि लकड़ी जैसा दिखने वाला बेजेल इसे एक क्लासिक लुक देता है जो घर के अलग-अलग तरह के इंटीरियर के साथ घुल मिल जाता है। टेक्नोलॉजी और पर्सनलाइजेशन के कॉम्बीनेशन से बना यह फ्रेम दिवाली, फैमिली फंक्शन्स और अन्य खास मौकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। इसमें ऑटो प्लेईंग स्लाइड शो का फीचर भी है, जिससे तस्वीरें अपने आप बदलती रहती हैं।

कीमत और कहां से खरीदें

ग्राहक इसे पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद सकते हैं। XElectron का 15.6-इंच स्क्रीन वाला यह बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10,990 रुपये की फेस्टिव कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इस फ्रेम की वास्तविक कीमत 11,990 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN