Home - घर को सिनेमाहॉल बना देगी नई साउंडबार, Portronics लाया गजब का होम...

घर को सिनेमाहॉल बना देगी नई साउंडबार, Portronics लाया गजब का होम थिएटर सिस्टम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Portronics ने भारत में नया CineArc 5.1 Home Theatre System लॉन्च किया है, जो 200W HD साउंड, Bluetooth 5.4 और HDMI ARC कनेक्टिविटी के साथ आता है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत 7,299 रुपये रखी गई है।

अगर आप अपने घर पर थिएटर जैसा फील लेना चाहते हैं, तो Portronics ने भारतीय मार्केट में अपना नया CineArc 5.1 Channel Home Theatre System लॉन्च कर दिया है। यह नया होम थिएटर 200W HD साउंड आउटपुट, 5.1-चैनल ऑडियो सेटअप और कई एडवांस्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मूवीज देखने के अलावा गेमिंग, म्यूजिक सुनने और OTT कंटेंट का मजा यूजर्स के लिए कई गुना तक बढ़ा देगा।

नए Portronics CineArc में एक साउंडबार, दो वायर्ड सैटेलाइट स्पीकर और एक वायर्ड सबवूफर दिया गया है, जो मिलकर 5.1-चैनल सराउंड साउंड वाला फील देते हैं। यह सेटअप कमरे में इमर्सिव फील देने वाली आवाज, डीप बास, क्लियर डायलॉग और बेहतर सराउंड इफेक्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम एक्शन मूवीज, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के दौरान कहीं बेहतर इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

अलग-अलग कंटेंट के लिए मिलेंगे EQ मोड

CineArc में कई प्रीसेट EQ मोड दिए गए हैं, जिनमें Music, Movie, News और Night Mode सब शामिल हैं। ये मोड कंटेंट के हिसाब से ऑडियो सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार Bass और Treble को भी मैन्युअली कंट्रोल कर सकते हैं। इस तरह के कस्टमाइजेशन ऑप्शंस के साथ तय करना आसान हो जाता है कि आपको अपनी पसंद के हिसाब से परफेक्ट ऑडियो आउटपुट मिले।

कनेक्टिविटी की नहीं होगी कोई कमी

कनेक्टिविटी के मामले में भी Portronics ने इस होम थिएटर को काफी अपडेटेड रखा है। इसमें Bluetooth 5.4 के अलावा HDMI ARC, Optical, AUX और USB पोर्ट दिए गए हैं। इसकी मदद से इसे स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल, लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

साथ ही साउंडबार में एक कंट्रोल पैनल भी दिया गया है, जिससे वॉल्यूम और प्लेबैक को डायरेक्ट कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं LED डिस्प्ले और स्लिम IR रिमोट इसके इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं।

इतनी रखी गई है साउंडबार की कीमत

Portronics CineArc 5.1 Channel Home Theatre की कीमत वैसे तो 14,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ अभी इसे 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस डिवाइस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है। आप चाहें तो यह होम थिएटर Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN