Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में मौजूद चीजों से बनाएं नेचुरल सीरम, बाजार में मिलने वाले...

घर में मौजूद चीजों से बनाएं नेचुरल सीरम, बाजार में मिलने वाले हायल्यूरोनिक जैसा मिलेगा ग्लो

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर सीरम लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। सीरम हल्का होता है और इसमें एक्टिव तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं, इसलिए यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है। बाजार के सीरम खरीदने से अच्छा है कि आप घर पर ही इसे तैयार करें। यहां सीखिए घर पर सीरम बनाने का तरीका।

स्किन केयर में सीरम इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं। इसका टेक्सचर हल्का होता है और इसमें एक्टिव तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं, इसलिए यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने के अलावा सीरम चेहरे पर चमक बढ़ाने में मदद करता है। वैसे तो मार्केट में ढेरों सीरम आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो एक अच्छा सीरम घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम घर में मौजूद 4 से 5 चीजों का सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये नाइट स्किन केयर में इस्तेमाल किया जा सकता है। सीखिए, घर पर सीरम बनाने का तरीका।

घर पर नेचुरल सीरम बनाने की सामग्री

1–2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

आधा बड़ा चम्मच ग्लिसरीन

2 विटामिन ई कैप्सूल

1 बड़ा चम्मच अलसी का जेल

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल सीरम

अलसी का जेल बनाने के लिए एक पैन में पानी और अलसी के बीज डालें। मीडियम आंच पर 8–10 मिनट तक उबालें और बीच-बीच में चलाते रहें। जब मिक्स गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। मिक्स थोड़ा गर्म रहते हुए ही किसी महीन छलनी या सूती कपड़े से छान लें। ठंडा होने पर यह और गाढ़ा हो जाता है, इसलिए देर न करें। अब अलसी के जेल में सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि मिक्स चिकना न हो जाए। आपका घर पर बना हाइड्रेटिंग सीरम तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल

इस सीरम को रात में अपने चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें। थोड़ी मात्रा में सीरम को पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और रात भर लगा रहने दें। इसे अपनी नाइट-टाइम स्किनकेयर रूटीन में रोजाना लगाएं।

सीरम लगाने के फायदे

  • त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है।
  • चेहरे पर ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।
  • मुंहासे और उनके दाग कम करने में मददगार हो सकते है।
  • झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा की रंगत को एक समान बनाने और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा को प्रदूषण और सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN