Home rss business hindi चार दिन से दहाड़ रहा 9 रुपये वाला शेयर, मुकेश अंबानी की...

चार दिन से दहाड़ रहा 9 रुपये वाला शेयर, मुकेश अंबानी की है कंपनी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • गुरुवार को आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर 14.23 प्रतिशत बढ़कर 9.47 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए
  • यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब शेयर में उछाल आया है

Alok Industries share price: मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियां हैं जो बाजार में लिस्ट हैं और इनके शेयर की कीमत 50 रुपये से कम है। ऐसा ही एक शेयर आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। इस कंपनी के शेयर में गुरुवार को लगातार चौथे दिन उछाल आया और भाव एक बार फिर से 10 रुपये के करीब पहुंच गया।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर बाजार में मचे भूचाल के बीच गुरुवार को आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर 14.23 प्रतिशत बढ़कर 9.47 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस स्तर पर शेयर ने चार ट्रेडिंग सत्रों में करीब 31 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। हालिया बढ़त के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2026 में अब तक यह शेयर 42.68 प्रतिशत नीचे है। तीन महीने में इस शेयर में 36%, छह महीने में 36%, एक साल में 53% और पांच साल में 66% की गिरावट आई है। इस शेयर ने पिछले साल अक्टूबर में 18.46 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ था जबकि इसी महीने 1 अक्टूबर को इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर 6.92 रुपये दर्ज किया गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि शेयर का लंबी अवधि का ट्रेंड अभी भी कमजोर है। टेक्निकल रिसर्च और एल्गो के VP कुणाल वी. परार ने कहा कि आलोक इंडस्ट्रीज लंबे समय से मंदी के दौर में रही है और अपने 200-DMA और 200-WMA से काफी नीचे ट्रेड कर रही थी। हालांकि, हाल ही में ₹7-₹7.20 के दायरे में इस शेयर में खरीदारी की दिलचस्पी देखी गई है। शेयर ने 7-7.50 रुपये के आसपास बेस बनाया है लेकिन आगे कई रेजिस्टेंस हैं।

कंपनी के बारे में

आलोक इंडस्ट्रीज एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर है, जो कॉटन और पॉलिएस्टर वैल्यू चेन में काम करती है। नवी मुंबई के धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी में स्थित यह कंपनी अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के तहत काम करती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01% इक्विटी हिस्सेदारी है, जो 1,98,65,33,333 इक्विटी शेयरों के बराबर है।

आलोक इंडस्ट्रीज के नतीजे

आलोक इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड नेट लॉस पिछले साल की इसी तिमाही के 171.56 करोड़ रुपये से घटकर जून तिमाही में 138.25 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 993.11 करोड़ रुपये हो गया जबकि कुल खर्च सालाना आधार पर 1.49% बढ़कर 1,153.45 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, इस्तेमाल की गई सामग्री की लागत सालाना आधार पर लगभग 18% बढ़कर 538.86 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का नेट लॉस एक साल पहले के 176.48 करोड़ रुपये से घटकर 136.20 करोड़ रुपये हो गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN