Home LIFESTYLE NEWS HINDI चावल में ये 1 जादुई चीज मिलाकर लगा लो, महंगे क्रीम-सिरम की...

चावल में ये 1 जादुई चीज मिलाकर लगा लो, महंगे क्रीम-सिरम की जरूरत नहीं पड़ेगी! पूनम देवनानी ने बताया

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चावल से बनने वाली ये फेसपैक आपकी ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने में काफी हेल्प कर सकती है। पूनम देवनानी ने ये रेमेडी शेयर की है, जो हेल्दी और रेडिएंट स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे ट्राई कर करते हैं, लेकिन हर नुस्खे से रिजल्ट मिले ये जरूरी नहीं। इसलिए आज वाला नुस्खा थोड़ा स्पेशल है, क्योंकि ये सदियों से स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप बेदाग, निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, तो ये रेमेडी ट्राई कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर पूनम देवनानी ने इसे शेयर किया है। इसके लिए आपको सिर्फ राशन वाले यानी माड़ वाले चावल की जरूरत होगी। साथ ही आपको 1 और इंग्रीडिएंट एड करना है, बस फेसपैक बनकर तैयार हो जाएगी। दरअसल चावल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं इसलिए कोरियन स्किनकेयर में भी इनका काफी इस्तेमाल होता है। ये स्किन को ब्राइट, ग्लोइंग, बेदाग, सॉफ्ट और रेडिएंट बनाने में हेल्प करते हैं। साथ ही एंटी एजिंग में भी इफेक्टिव हैं। तो चलिए जानते हैं इस पैक को बनाना कैसे है-

चावल में ये 1 जादुई चीज मिलाकर बनाएं फेसपैक

अगर आप कोई ऐसा नेचुरल नुस्खा ढूंढ रहे हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में हेल्प करे तो 2 चीजों से बनी ये फेसपैक ट्राई कर सकते हैं। पूनम देवनानी बताती हैं कि इसके लिए आपको सस्ते मिलने वाले माड़ वाले चावल इस्तेमाल करने हैं। सरकारी राशन में मिलने वाले ये चावल पॉलिश्ड नहीं होते हैं, इसलिए स्किन को ज्यादा फायदा करते हैं। इनके साथ आपको कच्चा या ठंडा दूध मिक्स कर के पैक तैयार कर लेना है।

स्टेप बाय स्टेप जानें कैसे बनाएं

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीले में थोड़े से राशन वाले चावल लें और इन्हें अच्छे से धो लें, फिर इनमें पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। इन्हें तब तक बॉयल करें, जबतक चिपचिपे से चावल पक कर तैयार ना हो जाएं। अब इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। जैसे ही चावल ठंडे हो जाएं, इनमें थोड़ा सा कच्चा या फिर ठंडा दूध मिलाकर ग्राइंड कर लें। एक पतला सा पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे आपको छलनी की मदद से छान लेना है, ताकि बिल्कुल स्मूद सा पेस्ट बचे। फिर इसे किसी साफ जार में भरकर रख लें।

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

ये पैक आप फ्रिज में रखकर आराम से एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं। हालांकि अगर किसी तरह की बदबू आने लगे या रंग में कोई बदलाव दिखे, तो इस्तेमाल ना करें।

कैसे अप्लाई करनी है ये पैक?

चावल और दूध वाली ये पैक आपको हमेशा साफ चेहरे पर अप्लाई करनी है। इसे लगभग आधा घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करें। सारी डेड स्किन बाहर निकल जाएगी। अब आपको सादे पानी से चेहरा धो लेना है और कोई मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लेना है।

चावल वाली पैक के क्या-क्या फायदे होंगे?

  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
  • डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा ज्यादा साफ और ब्राइट नजर आती है।
  • चावल और दूध स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
  • ड्राइनेस कम होती है।
  • दूध में मौजूद लैक्टिव एसिड टैनिंग को हल्का करने में सहायक हो सकते हैं।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN