Home rss world hindi चिकन में मिला ‘कंडोम’, देखते ही कपल की हालत खराब; रेस्टोरेंट पर...

चिकन में मिला ‘कंडोम’, देखते ही कपल की हालत खराब; रेस्टोरेंट पर 12 करोड़ का मुकदमा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कपल का कहना है कि वस्तु देखने के तुरंत बाद उन्होंने खाना बंद कर दिया। दोनों को उल्टी महसूस होने लगी और उन्हें डर था कि कहीं उन्होंने खराब खाना तो नहीं खा लिया। यह पता नहीं चला कि चिकन के अंदर मिली चीज वास्तव में क्या थी।

अमेरिका के ह्यूस्टन में फास्ट-फूड चेन रेस्टोरेंट पोपेय्स के खिलाफ 12.5 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा दायर हुआ है। कपल का आरोप है कि उन्होंने पोपेय्स के एक आउटलेट से फ्राइड चिकन ऑर्डर किया था, लेकिन एक पीस के अंदर कंडोम जैसा दिखने वाला कुछ मिला। जस्टिन हॉवर्ड और डेनियल मैककिनन ने 3 अगस्त को हैरिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने 25 जुलाई को साउथ सैम ह्यूस्टन पार्कवे वेस्ट स्थित पोपेय्स आउटलेट से चिकन खरीदा था। हॉवर्ड का कहना है कि जैसे ही उन्होंने चिकन का एक टुकड़ा काटा, उन्हें उसके अंदर कंडोम जैसा दिखने वाला सामान नजर आया।

याचिका में इस घटना को भोजन के अचानक डरावने अनुभव में बदल जाने के रूप में बताया गया है। कपल का कहना है कि वस्तु देखने के तुरंत बाद उन्होंने खाना बंद कर दिया। दोनों को उल्टी महसूस होने लगी और उन्हें डर था कि कहीं उन्होंने खराब खाना तो नहीं खा लिया। उनका कहना है कि उस समय उनके पास यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं था कि चिकन के अंदर मिली चीज वास्तव में क्या थी, वह कितनी देर से वहां थी और उनके ऑर्डर का बाकी खाना भी कहीं प्रभावित तो नहीं हुआ।

शिकायत का मजाक उड़ाने का दावा

मुकदमे में पोपेय्स की पैरेंट कंपनी रेस्टोरेंट ब्रांड्स इंटरनेशनल, पोपेय्स लुइसियाना किचन और फ्रेंचाइजी संचालक आमाना बिजनेसेज को प्रतिवादी बनाया गया है। कपल ने लापरवाही, असुरक्षित खाद्य प्रबंधन और टेक्सास के उपभोक्ता संरक्षण कानून के उल्लंघन समेत कई आरोप लगाए हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब कपल शिकायत लेकर वापस उसी रेस्टोरेंट पहुंचे। मुकदमे के मुताबिक, वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।

कपल का आरोप है कि कर्मचारियों ने कई बार चिकन बदलकर नया ऑर्डर देने की कोशिश की, जबकि वे रिफंड और मामले की जांच चाहते थे। याचिका के अनुसार, काफी जोर देने के बाद उन्हें आखिरकार पैसे वापस किए गए। इस घटना के बाद ह्यूस्टन के कुछ कम्युनिटी एक्टिविस्ट भी रेस्टोरेंट पहुंचे। कैंडिस मैथ्यूज और क्वानेल एक्स ने जुलाई के आखिर में आउटलेट के मैनेजमेंट से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की। उन्होंने जांच पूरी होने तक उस आउटलेट पर चिकन की बिक्री रोकने की भी मांग की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN