Home rss business hindi छपरा से सिवान, थावे, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा के रास्ते दिल्ली आएगी...

छपरा से सिवान, थावे, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा के रास्ते दिल्ली आएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

7
0

Source :- KHABAR INDIA TV

दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए अपने गांव-घर गए लोगों को अब वापस शहरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे तमाम स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में, उत्तर रेलवे ने बिहार के छपरा और दिल्ली के आनंद विहार के बीच एक ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की जानकारी साझा की है। 

छपरा से 22 और 25 नवंबर को रवाना होगी आनंद विहार तक आने वाली स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने बताया कि छपरा से आनंद विहार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन 22 और 25 नवंबर को रवाना होगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान सीवान जंक्शन, थावे जंक्शन, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने की कोई जरूरत नहीं

रेलवे ने बताया कि छपरा से आनंद विहार आने वाली ट्रेन नंबर- 05057, छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 22 और 25 नवंबर को रात 21:00 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है। आप सीधे स्टेशन पहुंचकर टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं और ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर सकते हैं।

छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

1

छपरा

—

21:00

2

सिवान जंक्शन

21:50

21:52

3

थावे जंक्शन

22:30

22:35

4

तमकुही रोड

23:18

23:20

5

पडरौना

23:56

23:58

6

रामकोला

00:28

00:30

7

कप्तानगंज जंक्शन

01:00

01:05

8

गोरखपुर जंक्शन

02:30

02:40

9

खलीलाबाद

03:08

03:10

10

बस्ती

03:40

03:42

11

गोंडा जंक्शन

05:30

05:40

12

बुढ़वल जंक्शन

06:55

06:57

13

सीतापुर जंक्शन

08:50

09:00

14

शाहजहांपुर जंक्शन

10:45

10:47

15

बरेली (उत्तर रेलवे)

11:50

11:52

16

मुरादाबाद

13:00

13:10

17

गाजियाबाद

16:23

16:25

18

आनंद विहार टर्मिनल

16:55

गंतव्य

945 किलोमीटर की दूरी तय करने में 19 घंटे और 55 मिनट का समय लेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा से आनंद विहार तक 945 किलोमीटर की दूरी तय करने में ये स्पेशल ट्रेन 19 घंटे और 55 मिनट का समय लेगी। इस स्पेशल ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES या RAILONE मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सहरसा से खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते अमृतसर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

SOURCE : KHABAR INDIA TV