Source :- LIVE HINDUSTAN
Airtel का 203 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल का नया 203 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है, साथ में कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। 185 रुपये वाले रिचार्ज की तुलना में 18 रुपये ज्यादा देने पर, ग्राहकों को 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, जबकि कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स पहले जैसे ही रहते हैं। यह ऑप्शन उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें 30 दिनों की रिचार्ज साइकिल ज्यादा बेहतर लगती है। ध्यान रहे एमएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एमएमएस की दर से चार्ज देना होगा। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में फ्री हैलोट्यून्स भी शामिल है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


