Home मनोरंजन समाचार जब बिंदु ने अमिताभ बच्चन की शर्ट पर थूक दिया पान, जानें...

जब बिंदु ने अमिताभ बच्चन की शर्ट पर थूक दिया पान, जानें क्या था बिग बी का रिएक्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/amitabh_bachchan_1782384831641_1782384831798_47e22fd1-4643-4504-94fd-71901b862f2a.jpg

हिंदी सिनेमा की वैम्प बिंदू पान खाना पसंद करती हैं। उन्होंने एक बार पान खाकर थूका और वो जाकर अमिताभ बच्चन की शर्ट पर गिरा। बिंदू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि बिग बी का रिएक्शन क्या था।

एक्ट्रेस बिंदु ने खूबसूरत वैम्प के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके पास इनसे जुड़े अनगिनत किस्से हैं। वह उस दौर के ज्यादातर बड़े एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। बिंदु ने एक पॉडकास्ट में बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन के ऊपर उन्होंने पान थूक दिया था। बिग बी इस बात का बुरा नहीं माने थे। हालांकि लंबे समय तक उनकी टांग खींचते रहे थे।

जब अमिताभ पर थूका पान

बिंदु विकी लालवानी से बात कर रही थीं। उन्होंने पान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया। बिंदु ने बताती हैं कि वे लोग शूट के सिलसिले में ऋषिकेश गए थे। वहां से खाना खाने देहरादून के एक होटल पहुंचे। खा-पीकर लौटे तो कुछ ऐसा हुआ वह आज भी नहीं भूल पाईं। बिंदु बताती हैं, ‘मुझे आज भी याद है कि मैं लौटते वक्त पान खा रही थी। मैं ऐसे बैठी थी कि मेरे चेहरे पर हवा लग रही थी। गाड़ी के शीशे खुले थे। मैंने खिड़की से बाहर अपना चेहरा निकाला और पान थूक दिया। मैंने जैसे ही थूका ये अमिताभ की शर्ट पर गिरा। मैं बहुत शर्मिंदा हुई। उनसे माफी मांगी।’ बिंदु ने बताया कि अमिताभ ने उस वक्त कुछ नहीं कहा। बाद में उनकी टांग खींचते थे।

मीना कुमारी की सलाह

बिंदु ने मीना कुमारी से जुड़ा भी एक किस्सा बताया। मीना कुमारी और उनके मेकअप आर्टिस्ट कई साल तक एक ही थे। बिंदु ने बताया कि वह मैसूर में अपने गाने का शूट कर रही थीं। मीना कुमारी पाकीजा का कुछ-कुछ शूट कर रही थीं। बिंदु उनसे मिलने गईं। इस पर मीना कुमारी बोलीं, ‘आओ आओ, तुम आजकल बहुत अच्छा कर रही हो। इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल कोई नहीं करना चाहता। तुम्हारे दिल में आता होगा कि मैं भी हिरोइन बनूं। तो ये गलतफहमी दिल में मत पालना। तुम जो कर रही हो वो बराबरी का काम है। अगर वो करोगी तो ये भी छूट जाएगा। श्योरिटी नहीं कि वहां सफल होगी या नहीं।’

जब मीना कुमारी ने खिलाया पान

बिंदू आगे बोलती हैं, ‘मुझे आज तक वो याद है। उन्होंने इतनी खूबसूरती से पान मुंह में दबाया था। नहा-धोकर, सफेद कुर्ती और लुंगी पहने थीं और मुझे सलाह दे रही थीं। उनके मुंह से इतनी खुशबू आ रही थी उनके पान की। वह कोई जर्दा खाती थीं। मैंने कहा, बहुत अच्छी खुशबू आ रही है मीनाजी। वह बोलीं, ‘खाओगी?’ मैंने कहा, हां। मैंने मुंह में जैसे ही पान रखा, मेरा सिर घूमने लगा। मैं अपने कमरे में गई और पान थूका। पानी पिया, कुल्ला किया। मैं आई तो मीनाजी इतनी जोर से हंसने लगीं। पूछा क्यों खाया? उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से जर्दा मंगाती थीं। उसमें किमाम भी था।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN