Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जानिए क्यों टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से हटाए गए नानी की फिल्म ‘द...

जानिए क्यों टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से हटाए गए नानी की फिल्म ‘द पैराडाइस’ की रेटिंग-रिव्यूज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/wse_1790394213772_zkSK_1790394213941_7fXz_eec35aed-3c40-4485-a25e-aec91f298a23_TxOr.jpg

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइस की की रेटिंग और रिव्यूज टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से हटा दी गई गई। इसके पीछे का कारण यहां जान सकते हैं। इस फिल्म में राघव जुयाल ने भी एक अहम किरदार निभाया है। 

साउथ सुपरस्टार नानी की तेलुगू फिल्म द पैराडाइस इस समय खबरों में बनी हुई है। फिल्म हाल में थिएटर में धमाकेदार कमाई के साथ शुरू हुई थी। अब ये फिल्म तेजी से नीचे आ गिरी है। उसकी बड़ी वजह फिल्म को मिल रही रेटिंग और रिव्यूज को बताया जा रहा है। अब मेकर्स ने टिकट बुकिंग प्लेटफार्म बुक माय शो से रेटिंग और रिव्यू का ऑप्शन ही डिसेबल कर दिया है। मलतब अब टिकट बुकिंग करने से पहले ऑडियंस को फिल्म को मिली रेटिंग और रिव्यूज नहीं देखने को मिलेंगे। उसकी वजह मेकर्स की तरफ से बताई गई है।

नानी की फिल्म द पैराडाइस की रेटिंग हटा दी गई

नानी स्टारर फिल्म बुधवार को फिल्म का पेड प्रीमियर रखा गया था। गुरुवार को फिल्म ने 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म आगे धमाका करेगी। लेकिन शुक्रवार को फिल्म ओपनिंग डे के कलेक्शन से आधे से भी कम 14.90 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से खराब रेटिंग मिली। टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर रेटिंग और रिव्यूज का असर देखने के लिए मिल रहा था। ऐसे में मेकर्स ने प्लेटफार्म से रेटिंग और रिव्यू का ऑप्शन डिसेबल कर दिया है। इस बारे में मेकर्स और एक्टर ने कहा कि कुछ फेक रेटिंग मिल रही है। इसका असर फिल्म के बिजनेस पर पड़ रहा है। नानी ने ये भी कहा कि वो असली रिव्यूज को टारगेट नहीं कर रहे हैं।

नानी ने बताया क्यों हटाई गई रेटिंग

प्रोड्यूसर्स के मुताबिक रेटिंग और रिव्यू को डिसेबल करने के पीछे का बड़ा कारण बॉटस के जरिए रिव्यूज को रोकने के लिए किया जाता है। मेकर्स ऑडियंस के रिव्यूज को रोकने के लिए ये नहीं कर रहे हैं। इससे पहले यश की फिल्म टॉक्सिक, उसके बाद उस्ताद भगत सिंह, ओ रोमियो जैसी फिल्मों की रेटिंग और रिव्यूज को डिसेबल कर दिया था जिसे ऑडियंस नहीं देख पा रही थी। फिल्म के लीड एक्टर नानी ने भी इस बारे में कहा कि वो असली ऑडियंस के रिव्यू को टारगेट नहीं कर रहे हैं। इस बारे में मेकर्स का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने में, इसकी मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन पर मोटी रकम खर्च की है। इस तरह के फीडबैक से उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है।

द पैराडाइस की फीकी कहानी

बता दें, एक्टर नानी को लेकर डायरेक्टर ने श्रीकांत ओडेला में फिल्म द पैराडाइस बनाई है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। कुछ ऑडियंस ने इसे एक्शन फिल्म बताया है। फिल्म की कहानी पर सवाल उठाए हैं। फिल्म में राघव जुयाल ने भी अहम् किरदार निभाया है। नानी का काम अच्छा बताया जा रहा है है लेकिन फिल्म की कहानी में दम नहीं। अब इस वीकेंड ये फिल्म कमाल कर पाती है या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है। आज शनिवार की सुबह की कमाई मिलाकर फिल्म ने 61 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN