Home LIFESTYLE NEWS HINDI जापानी लोग ऐसे रखते हैं घर को साफ और ऑर्गनाइज, ये फॉर्मूला...

जापानी लोग ऐसे रखते हैं घर को साफ और ऑर्गनाइज, ये फॉर्मूला आपके घर को भी बनाएगा साफ-सुथरा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जापानी लोगों में केवल हेल्दी खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की ही आदत नहीं होती बल्कि ये उनके घर की सफाई में भी लागू होता है। 5 तरह के फॉर्मूले से जापानी अपने घऱ को क्लीन बनाकर रखते हैं।

जापानी लोगों की हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ उनका घर भी साफ-सुथरा रहता है। सिंपल और हल्के-फुल्के डेकोरेशन के साथ जापानी अपने घर को हमेशा ऑर्गनाइज रखते हैं। और, ये आदत उन्हें बचपन से ही सिखाई जाती हैं। बचपन से ही घर को व्यवस्थित रखना एक डेली रिचुलअल्स की तरह सिखाया जाता है। जूतों को घर के बाहर उतारने से लेकर कुकिंग के बाद किचन की फौरन सफाई करने जैसे सिंपल काम एक आदत में होते हैं, जिससे घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना आसान होता है और घर को साफ करने में कम मेहनत लगती है। जापानी लोगों की 5 आदते जो घर को व्यवस्थित और क्लीन रखने में मदद करती हैं और आपको भी इसे अपनाना चाहिए।

रोज की क्लीनिंग हैबिट

जापानी लोगों में हर दिन माइंडफुल तरीके से घर की सफाई की आदत होती है। इस काम को वो हर दिन करते हैं, जैसे बाथरूम और किचन में इस्तेमाल के बाद सिंक और वॉशबेसिन की सफाई करना, रोजाना ऐसा करने से वो हमेशा साफ बना रहता है और उसकी शाइन भी बनी रहती है। जापानी में इस आदत को किरेनी त्सकाऊ बोलते हैं।

घर के बाहर जूते उतारने

जापानी में इस आदत को गेनकान बोलते हैं, मतलब प्रवेशद्वार। इस आदत में हर किसी को जूते घर के अंदर आने से पहले ही उतारने होते हैं। घर के बाहर चप्पल-जूते उतारने से घर के अंदर बाहर की धूल-मिट्टी, जर्म्स नहीं जाते हैं और घर साफ-सुथरा बना रहता है। ये आदत कई सारे हार्मफुल बैक्टीरिया और इनफेक्शन से बचाने में मदद करता है। साथ ही घर की सफाई को भी आसान बना देता है।

घर में हो खाली जगह

जापानी आदत में इसे मा बोलते हैं मतलब खाली जगह। किनच के काउंटर, टेबल से लेकर घर के कोनों को खाली और साफ-सुथरा रखा जाता है। घर में खाली और साफ-सुथरी जगह दिमाग को शांत रखती है और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की प्रेरणा देती है। घर का ऐसा माहौल शांति फैलाता है।

अपनी जगह को साफ करना

जापानी में इस आदत को बोलते हैं सूजी टीम, इस आदत में स्प्रिचुअली और फिजिकली दोनों तरीके से खाली जगह को साफ किया जाता है। या साधारण तरीके से बोलें तो अपने आसपास की जगह को साफ रखना। जापानी स्कूलों में इस आदत को डेली रिचुअल्स के तौर पर शामिल करते हैं। इसमे बच्चे अपने हॉल, क्लासरूम और बाथरूम की सफाई करते हैं और ये उनके डेली करिकुलम एक्टीविटी में शामिल होता है।

5 एस मेथड

इसमे 5 एस यानि सिरि, सेटन, सिसो और सिक्त्सु को शामिल किया जाता है। ये 5 मेथड हैं- हर चीज को सही ऑर्डर में रखना, हर चीज चमकती हुई होना, हर चीज का अपना एक स्टैंटर्ड होना चाहिए और पांचवा है डिसिप्लिन। ये पांच रिचुअल्स फॉलो करने की वजह से जापानी लोगों के घरों में गैर जरूरी आइटम, गंदगी नहीं होती, सारे सामान क्लीन और ऑर्गनाइज होते हैं। उनके रूटीन में ये चीजें होती हैं और बचपन से आदत बनाई जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN