Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जिसने की थी रॉ की शुरुआत, उसी पर फिल्म बना रहे हैं...

जिसने की थी रॉ की शुरुआत, उसी पर फिल्म बना रहे हैं करण जौहर, पहले ही बुक कर ली रिलीज डेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/karan_johar_1746677266866_1789975324112_OrWf_591fff4b-b1c3-45e6-a03d-f9c56142ab02_BOrj.jpg

करण जौहर ने रामेश्वर नाथ काओ के जीवन पर बनने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म रॉ के चीफ पर बन रही है। इस फिल्म के लिए ऑडियंस को करीब 2 साल का इंतजार करना होगा। फिल्म में कौन लीड होगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब करण एक खास फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। ये फिल्म होगी भारत के रॉ फाउंडर और पहले रॉ एजेंट रामेश्वर नाथ काओ के जीवन पर। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी जिसके लिए करण ने पहले ही एक रिलीज डेट बुक कर ली है। इस फिल्म को थिएटर पर देखने के लिए करीब 2 सालों का इंतजार करना होगा। ये एक खास मुद्दे पर बनी फिल्म है जो ऑडियंस को कुछ नया देखने का मौका देगी।

करण जौहर ने अनाउंस की फिल्म

करण जौहर ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की। फिल्ममेकर ने अपने वीडियो पोस्ट में बताया कि वो भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग RAW के फाउंडिंग चीफ रामेश्वर नाथ काओ, जिन्हें RN काओ के नाम से भी जाना जाता है की जिंदगी और उनके काम पर बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने RAW के 58 साल पूरे होने के मौके पर इस प्रोजेक्ट को अनाउंस किया है। ये फिल्म एक बायोग्राफिकल रियलिटी बेस्ड कहानी पर होने वाली है। करण ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए पहले ही करीब दो साल आगे की डेट बुक कर ली है। करण ये फिल्म 11 अगस्त 2028 में रिलीज करेंगे। हालांकि, अभी ये फाइनल नहीं हुआ है कि RN काओ का ये किरदार स्क्रीन पर कौन निभाता दिख सकता है।

रामेश्वर नाथ काओ के जीवन पर होगी कहानी

भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) की शुरुआत देश के एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान 1968 में हुई थी। ये काम पहले देश की इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा देखा जाता था। अब करण जौहर इस खास शख्स और उनसे जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाने जा रहे हैं। देश के रॉ एजेंट पर पहले भी फिल्में बनी हैं। अब देखना होगा करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्मों में क्या खास और अलग होने वाला है।

करण जौहर ने बनाई फ्लॉप फिल्में

बता दें, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्ममेकर ने पिछले कुछ सालों में आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान के साथ बनी ‘नादानियां’, ‘आप जैसा कोई’, ‘सरजमीन’, ‘धड़क 2’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी फिल्में बनाई थीं। इनमें से कुछ OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुई और कुछ बॉक्स ऑफिस पर जिन्हें ऑडियंस ने खास रिएक्शन नहीं दिया। अब करण जौहर की आने वाली फिल्मों का इंजतार हो रहा है।

करण जौहर की आने वाली फिल्में

करण जौहर रामेश्वर नाथ काओ की बायोपिक के अलावा एक भक्ति फिल्म ‘राधा कृष्णा एपिक’ बना रहे हैं।उनकी फिल्मों की लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ड्रामा फिल्म भी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र 2’, कार्तिक आर्यन के साथ नागजिला नाम की फिल्म बना रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि करण ऑडियंस को कुछ खास दे पाएंगे। ऐसी भी खबरें हैं कि फिल्ममेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 भी बना रहे हैं। इस फिल्मे शनाया कपूर के होने की खबर सामने आई थी। हालांकि,मेकर्स या एक्टर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्मों का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN