Source :- LIVE HINDUSTAN
ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 5764.80 रुपये पर पहुंच गए हैं, थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों का यह 52 हफ्ते का नया हाई है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में पिछले 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 4200 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है।
4200% से अधिक उछल गए हैं ज्वैलरी कंपनी के शेयर
ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) के शेयर पिछले 6 साल में 4200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 5 जून 2020 को 131.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 5764.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में 1340 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। 4 साल में कंपनी के शेयर 1085 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 730 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
एक साल में 200% से ज्यादा चढ़ गए थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर
थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) के शेयर पिछले एक साल में 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 9 जून 2025 को 1921.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 5764.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में 80 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। पिछले 5 दिन में ज्वैलरी कंपनी के शेयर 31 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5764.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1750 रुपये है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। ज्वैलरी कंपनी ने जुलाई 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 61.61 पर्सेंट रही। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.39 पर्सेंट रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







