Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप Vivo या iQOO स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो Android 17 अपडेट से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें। रिपोर्ट के मुताबिक कई मॉडल्स को इस साल नया OS अपडेट नहीं दिया जाएगा।
अगर आप Vivo या iQOO स्मार्टफोन यूज करते हैं और लेटेस्ट Android 17 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी के कई पुरानी डिवाइसेज को Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 अपडेट नहीं दिया जाएगा। यह लिस्ट कंपनी की मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर तैयार की गई है, इसलिए इसमें शामिल फोन्स के Android 17 पाने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है।
Android 17 के साथ Vivo अपने चाइनीज मार्केट में नया OriginOS 7 पेश करेगा, जबकि ग्लोबल मार्केट में ज्यादातर डिवाइसेज Funtouch OS के नए वर्जन के साथ अपडेट हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन मौजूदा अपडेट पॉलिसी के आधार पर किन फोन्स को अपडेट नहीं मिलेगा, इसका अनुमान लगाया गया है। आप नीचे दी गई लिस्ट में देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके फोन को लेटेस्ट अपडेट मिलेगा या नहीं।
इन Vivo फोन्स को नहीं मिलेगा Android 17 अपडेट
नई रिपोर्ट के मुताबिक, नीचे दिए गए Vivo स्मार्टफोन्स को Android 17 बेस्ड अपडेट नहीं दिया जाएगा।
Vivo X90 Pro
Vivo X90 Pro+
Vivo V30 Pro
Vivo T3 Lite
Vivo Y300 Plus
Vivo Y200 Pro
Vivo Y200e
Vivo Y100 4G
Vivo Y100i
बता दें, इन मॉडल्स को पहले ही कंपनी की तय सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर अपडेट मिल चुका है, इसलिए इनके लिए Android 17 पर बेस्ड नया वर्जन आने की संभावना काफी कम है।
इन iQOO स्मार्टफोन्स को भी नहीं मिलेगा अपडेट
रिपोर्ट में iQOO के कुछ लोकप्रिय मॉडलों का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें Android 17 नहीं मिलने की उम्मीद है। आप इनकी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
iQOO 11 Pro
iQOO Z9 Lite
iQOO Z9s Pro
अगर आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है, तो संभव है कि उसे केवल जरूरी सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहें, लेकिन Android 17 पर बेस्ड कोई बड़ा OS अपडेट ना मिले।
किन फोन्स को मिलेगा Android 17?
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 और X300 सीरीज, V40, V50, V60 और V70 सीरीज के कई मॉडल Android 17 के लिए एलिजिबल माने जा रहे हैं। वहीं iQOO 12, iQOO 13, iQOO 15, Neo 10, Neo 10R और Z10 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स को भी नया अपडेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी फाइनल लिस्ट नहीं आई है इसलिए कंपनी कुछ बदलाव जरूर कर सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



