Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Screenshot_2026-10-18_213332_1792506517474_Sq1h_1792506521456_bOiK_4bacda40-2b34-4f98-a38d-cf2935b4416f_tEls.pngटाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद उनकी टीम की तरफ से पहला स्टेटमेंट जारी किया गया है। टीम की तरफ से फेक खबरें चलाने वाले और AI से बनाए गए वीडियो को लेकर चेतावनी दी गई है।
हाल में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने फिल्म एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को हैरान कर दिया था। रविवार शाम करीब 7 बजे तीन हमलावरों ने एक्टर की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर और पास खड़े एक शख्स को चोट आई। इस घटना के बाद उनकी टीम की तरफ से पहला स्टेटमेंट जारी किया गया है। टीम की तरफ से कहा गया है कि टाइगर से जुड़ी हुई फर्जी खबरों और AI से बने हुए वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया जाए। पोस्ट में ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है।
टाइगर की टीम की तरफ जारी किया गया पहला बयान
टाइगर श्रॉफ की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करती हुए कहा, ‘हम साफ करना चाहते थे कि टाइगर श्रॉफ ने हाल में हुई घटना को लेकर न तो कोई भी बयान दिया है और न ही कोई वीडियो शेयर किया है। या किसी प्रकार की कोई ऑफिसियल बातचीत नहीं हुई है।’ इस पोस्ट में आगे कहा गया, ‘हमें पता चला है कि सोशल मीडिया के कई पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर गलत कहानियां,AI से बनाए गए वीडियो और स्क्रिप्टेड कंटेंट को चलाया जा रहा है। इसे गलत तरीके से टाइगर सर जोड़कर दिखाया जा रहा है। ये सभी दावे झूठे, और गुमराह करने के इरादे से फैलाए जा रहे हैं।’
फेक न्यूज चलाए जाने वालों को दी चेतावनी
आगे पोस्ट में कहा कि टाइगर और उनकी टीम ऐसे किसी भी दावों का समर्थन नहीं करती। टीम की तरफ से मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया अकाउंट से जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा गया है। टीम की तरफ से कहा गया है कि कुछ भी दिखाने या छापने से पहले उसे वेरीफाई कर लें। टाइगर की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा कंटेंट दिखाने वाले व्यक्ति या पेज के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
टाइगर श्रॉफ पर ऐसे हुआ था हमला
बता दें, 18 अक्टूबर, रविवार को शाम 7 बजे के आसपास मुंबई के जुहू में स्थति पुष्प पार्क के पास टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ था। तीन बाइक सवार हमलावरों ने एक्टर की गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थी। इस घटना में एक्टर के ड्राइवर और पास मौजूद एक शख्स को गोली लगी थी। टाइगर पर हुए इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैन एक्टर की एक झलक पाने के लिए फोन में रिकॉर्डिंग कर रहे थे। तभी एक्टर की कार पर गोलियां चलने लगी। ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
टाइगर पर हमला करने वाले पकड़े गए
टाइगर पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और 20 टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिफ्तार कर लिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




