Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को हथियार 3 महिलाओं ने दिए? दिल्ली पुलिस...

टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को हथियार 3 महिलाओं ने दिए? दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/ANI-20261020096-0_1792517630484_ASqf_1792517656264_ajCd_06293bf7-abb9-48b2-bbb0-3f30d2a87156_bzD1.jpg

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। इसमें अभिनेता बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई। बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इन महिलाओं ने हमले में शामिल बताए जा रहे शूटर को हथियार मुहैया कराए थे। हिरासत में लेने के बाद तीनों महिलाओं को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिलाओं की इस मामले में क्या भूमिका थी और उनका शूटर से किस तरह का संपर्क था। फिलहाल उनकी भूमिका और हमले से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हमलावरों का पहला निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का एक और बड़ा सितारा था। उस अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी, जिसके चलते तीनों शूटर उस तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। आरोपियों को लगा कि टाइगर तक पहुंचना आसान होगा। इसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। हालांकि, पुलिस ने उस दूसरे बॉलीवुड सितारे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

टाइगर श्रॉफ की टीम ने की एक अपील

सोमवार को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इनमें बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान शामिल है। वहीं, टाइगर श्रॉफ की टीम ने मंगलवार को साफ किया कि अभिनेता ने फायरिंग की घटना को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनकी टीम ने कहा कि टाइगर ने न तो कोई वीडियो जारी किया है और न ही इस घटना या इससे जुड़े घटनाक्रम पर किसी तरह की टिप्पणी करने की इजाजत दी है। सोशल मीडिया के कई पेज और डिजिटल मंच एक्टर के नाम से फर्जी खबरें, AI से बनाए गए वीडियो और मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। ऐसी सामग्री पूरी तरह गलत और बिना अनुमति के जारी की जा रही है। इसका मकसद लोगों को गुमराह करना है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, हालांकि पुलिस ने पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। मामले में पकड़े गए आरोपियों में शामिल रेहान के पिता रईसुद्दीन नेबताया कि उनका बेटा 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और आर्म्स एक्ट के एक मामले में पहले गिरफ्तार हो चुका है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN