Home rss business hindi टाटा का यह स्टॉक आज 52 वीक हाई पर पहुंचा, Q1...

टाटा का यह स्टॉक आज 52 वीक हाई पर पहुंचा, Q1 रिजल्ट की वजह से तेजी, झुनझुनवाला ने भी लगाया है पैसा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Titan Company Ltd share price: टाटा ग्रुप की चर्चित कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। बता दें, पिछले हफ्ते टाइटन ने क्वार्टर रिजल्ट का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान कुल 1777 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 62.87 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

52 वीक हाई पर पहुंचा दाम

बीएसई में टाइटन कंपनी के शेयर आज सोमवार 4977.20 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5033.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। यह टाइटन का 52 वीक हाई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 3307.35 रुपये है।

टाइटन की बिक्री बढ़ी (Titan Company Ltd q1 result)

पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 40.31 प्रतिशत बढ़कर 20,787 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,814 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 19,075 करोड़ रुपये रहा।

टाइटन के कुल कारोबार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले ज्वैररी बिजनेस की इनकम वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 29.73 प्रतिशत बढ़कर 19,002 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,647 करोड़ रुपये थी। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड इनकम भी 29.3 प्रतिशत बढ़कर 21,502 करोड़ रुपये रही।

रेखा झुनझुनवाला के पास 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सा

टाइटन कंपनी लिमिटेड में रेखा झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 5.3 प्रतिशत है। वहीं, प्रमोटर्स के पास 52.90 प्रतिशत हिस्सा है। एफआईआई के पास 15.4 प्रतिशत हिस्सा है।

एक्सपर्ट्स बुलिश

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने 6000 रुपये का टारगेट प्राइस टाइटन लिमिटेड के शेयरों के लिए रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY टैग दिया है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने 5340 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है कंपनी

टाइटन के शेयरों की कीमतों में पिछले तीन महीने के दौरान कुल 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक का भाव 44.73 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.66 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल से टाइटन के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 1136 प्रतिशत का लाभ मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN