Home BUSINESS NEWS HINDI टाटा के सुस्त शेयर में बड़े उछाल का अनुमान, कंपनी का है...

टाटा के सुस्त शेयर में बड़े उछाल का अनुमान, कंपनी का है जबरदस्त प्लान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata consumer stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर भले ही सुस्त नजर आ रहे हों लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। वहीं, कंपनी का फ्यूचर प्लान भी जबरदस्त है। आइए कंपनी के फ्यूचर प्लान और शेयर के टारगेट प्राइस के बारे में जान लेते हैं।

क्या है फ्यूचर प्लान?

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ग्रोथ बढ़ाने और मार्जिन बेहतर करने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत कर रही है। मिंट को दिए एक इंटरव्यू में टाटा कंज्यूमर के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आशीष गोयनका ने कहा, “हम अपने सभी कॉम्पिटिटर्स से आगे रहना चाहते हैं, चाहे बात हमारी चैनल स्ट्रैटेजी की हो या पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की।” उन्होंने कहा, “हमारा मीडियम-टर्म टारगेट तीन साल में मार्जिन को लगभग 17% तक पहुंचाना है, जिसका मतलब है कि हर साल मार्जिन में 70 से 100 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी करनी होगी।” बता दें कि टाटा कंज्यूमर का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY26) में 15% बढ़कर ₹20,290 करोड़ हो गया। मार्जिन बेहतर करने की कंपनी की योजना चार अहम प्वाइंट पर आधारित है। ये चार प्वाइंट स्ट्रैटेजिक प्राइसिंग, ट्रेड मार्जिन, प्रमोशन ऑप्टिमाइजेशन और प्राइस आर्किटेक्चर का है। इसके साथ ही, डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया, “हम ऐसे नए मार्केट या चैनलों पर भी नजर रख रहे हैं जहां हमारी मौजूदगी नहीं थी। हमने जो कुछ कंपनियां खरीदी हैं, उनसे हमें इन चैनलों में एंट्री करने में मदद मिली है।” बता दें कि साल 2024 में, टाटा कंज्यूमर ने ‘चिंग्स सीक्रेट’ और ‘स्मिथ एंड जोन्स’ की पैरेंट कंपनी ‘कैपिटल फूड्स’ (Capital Foods) को खरीदा। इससे उन्हें सॉस और मसालों का पोर्टफोलियो मिला और होटलों, रेस्तरां और कैटरिंग सर्विस देने वाले फूड सर्विस सेगमेंट तक पहुंचने में मदद मिली। हर्बल सप्लीमेंट्स बेचने वाली कंपनी ‘ऑर्गेनिक इंडिया’ को खरीदने से टाटा कंज्यूमर को फार्मेसी सेगमेंट में एंट्री करने में मदद मिली।

शेयर का परफॉर्मेंस

वर्तमान में टाटा कंज्यूमर के शेयर 1110.90 रुपये के हैं। साल 2026 में अब तक टाटा कंज्यूमर के शेयरों में लगभग 6% की गिरावट आई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई क्रमश: 1,007.20 रुपये और 1,282.65 रुपये है। कंपनी ने ये दोनों ही भाव सिर्फ दो महीने के भीतर टच किए हैं। हाल ही में ब्रोकरेज सिटी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के स्टॉक पर अपनी “बाय” रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर 1,450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि मांग मजबूत बनी हुई है और अभी तक सुस्ती के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।

सिटी के अनुसार निकट भविष्य में कमोडिटी की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है, जिससे कंपनी को कीमतों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी करने के बजाय सोच-समझकर कीमत तय करने की रणनीति अपनाने का मौका मिलेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि निकट भविष्य में लागत के कुछ दबावों के बावजूद मार्जिन बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के विस्तार से ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी जबकि मार्जिन बढ़ाने वाले स्ट्रक्चरल कारक भी मजबूती से काम करते रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN