Home BUSINESS NEWS HINDI टाटा मोटर्स की 2 कंपनी के शेयर, दोनों में किस पर दांव...

टाटा मोटर्स की 2 कंपनी के शेयर, दोनों में किस पर दांव लगाना सही?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा मोटर्स की दो कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। ये दो कंपनियां टाटा मोटर्स लिमिटेड (कमर्शियल व्हीकल्स) यानी TMCV और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) हैं। इन दोनों शेयर को लेकर कुछ ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव बने हुए हैं। ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने TMCV के लिए कहा कि उसे उम्मीद है कि FY27 में घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 7-9% के आसपास में रहेगी।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि पूरे साइकल के दौरान एबिटा मार्जिन डबल डिजिट में रहेगा और तेजी के दौर में 13-19% तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज ने TMCV शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 480 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बता दें कि गुरुवार को शेयर का क्लोजिंग प्राइस 432 रुपये था, जिसके हिसाब से इसमें 11% से ज्यादा की बढ़त की गुंजाइश है।

वहीं दूसरी ओर, YES सिक्योरिटीज ने TMCV पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने अपना टारगेट प्राइस 462 रुपये पर बरकरार रखा है, जो 6% से ज्यादा की बढ़त की संभावना दिखाता है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर का हाल

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के लिए नुवामा को उम्मीद है कि FY26–31E के दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 15% CAGR से बढ़ोतरी होगी, जिससे कंपनी का मार्केट शेयर 5–6 पर्सेंट पॉइंट बढ़कर लगभग 20% हो जाएगा। ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि छह नए लॉन्च के साथ FY31 तक टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़कर 15 नेमप्लेट का हो जाएगा।

नुवामा ने 470 रुपये शेयर के साथ ‘खरीदे’ रेटिंग बनाए रखी है।” इसके शेयर का भाव गुरुवार को 353 रुपये का था। यह 33% से ज्यादा की बढ़त की संभावना दिखाता है। यस सिक्योरिटीज भी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को लेकर सकारात्मक रही।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत कम करने और ब्रांड की बेहतर छवि के साथ टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का लक्ष्य FY31 में 10% EBITDA मार्जिन के साथ 1.4 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है। यह मजबूत मिक्स, ऑपरेटिंग लेवरेज और लगातार फ्री कैश फ्लो जेनरेशन पर आधारित है। शेयर का टारगेट प्राइस 405 रुपये दिया गया है।

यूको बैंक के साथ डील

इस बीच, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने अधिकृत डीलर को ‘इन्वेंटरी’ वित्त पोषण समाधान उपलब्ध कराने हेतु यूको बैंक के साथ साझेदारी की शुक्रवार को घोषणा की। इन्वेंटरी वित्त एक शॉर्ट टर्म लोन फैसलिटी है। इसमें व्यवसायी अपने खरीदे हुए या बेचे जाने वाले माल (स्टॉक) को गिरवी रखकर वर्किंग कैपिटल के लिए बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान से ऋण लेते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN