Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/9_june_arman_malik_1781002261517_1781002266277_e98160e7-196b-44bd-9644-a30463f0924f.jpg

यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनकी सोच की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल के लुक पर कमेंट किया है।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, अरमान ने अपने नए व्लॉग में अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से कम्पेयर किया है। ऐसे में लोग भड़क गए हैं। वे अरमान पर पायल का अपमान करने और कृतिका के सामने पायल को नीचा दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सामने आए वीडियो में अरमान, पायल से नाराज हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अरमान ने पायल के लिए नई नाइटी खरीदी थी, लेकिन पायल टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर बैठी हुई थीं। जब ने पायल इस पर सफाई देते हुए कहा कि वो सुबह बच्चे की देखभाल कर रही थीं इसलिए खुद कपड़े नहीं बदल पाईं तब अरमान ने उन पर तंज कसा।

अरमान ने क्या कहा?

अरमान ने कहा, ‘मैं रोज नहीं ले आऊंगा। पहनके दिखा तो मुझे। कह लो कि भाई हमारे पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लोअर टी-शर्त में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा। दो महीने में तलाक दे देगा तुम्हे। आपने आप को जितना ग्रूमिंग रख सकते हो रखो ना भाई।’ अरमान ने आगे ये भी कह दिया कि अक्सर औरतें शिकायत करती हैं कि उनके पति उनसे प्यार नहीं करते या उनका तलाक हो जाता है, लेकिन ऐसा इन्हीं वजहों से होता है।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

अरमान मलिक की इस सोच की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अरमान हमेशा पायल को सुनाता रहता है और कृतिका की साइड लेता है।’ दूसरे यूजर ने पूछा, ‘तो क्या किसी से प्यार उसके लुक और पहनावे की वजह से होता है?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसकी सोच ही खराब है। कैसा पति है ये?’ चौथे ने लिखा, ‘खुद टी-शर्ट में है और पायल को बोल रहा है। हिम्मत तो देखो।’

कौन हैं अरमान मलिक?

हरियाणा के हिसार के रहने वाले अरमान मलिक का असली नाम संदीप है। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में आने से पहले अरमान एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। इसके बाद वो दिल्ली आ गए और डिजिटल क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अरमान अपनी दो पत्नियों, पायल और कृतिका मलिक के साथ रहते हैं। ये तीनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन में आए थे और अपनी कहानी दुनिया को सुनाई थी। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के समय भी पायल, कृतिका और अरमान को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था और ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN