Home मनोरंजन समाचार टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान, कब आ रही यश की...

टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान, कब आ रही यश की एक्शन थ्रिलर?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/toxic_release_date_august_1782026348484_1782026363218_08d131a5-7a1a-45e2-b87f-1a624b544f35.png

Toxic Release: टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। टॉक्सिक इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। 

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स का नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। यश के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में एक टॉक्सिक है और दूसरी है नितेश तिवारी की रामायण। यश की टॉक्सिक में उनके साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी नजर आनेवाली हैं।

कब रिलीज होगी यश की टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स

यश की टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त, 2026 में रिलीज होगी। पहले यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई थी। हालांकि, मिडिल ईस्ट में बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए उस रिलीज डेट को 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दिया गया था। 4 जून को भी फिल्म नहीं रिलीज हुई और अब फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।

टॉक्सिक में नजर आएंगे कौन-कौन से सितारे?

यश की टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया,हुमा कुरैशी और रुकमणि वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे। टॉक्सिक एक एक्शन थ्रिलर क्राइम फिल्म होगी।

यश की रामायण का पहला पार्ट भी इसी साल होगा रिलीज

साल 2026 में यश की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है रामायण। नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का पार्ट 2 अगले साल यानी 2027 में रिलीज होगा। नितेश तिवारी की रामायण में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। यश के फैंस उन्हें रावण के किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

यश के लुक का फैंस को इंतजार

रामायण से रणबीर कपूर का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। यश के लुक से तो पर्दा अभी तक नहीं उठा है, लेकिन टीजर में उनके लुक को एक झलक देखने को मिल चुकी है। रामायण का जो टीजर रिलीज हुआ है उसमें रावण के पुष्पक विमान की झलक भी देखने को मिली है।

रामायण में नजर आएंगे ये सितारे

रामायण की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), इंद्रा कृष्णन (कौशल्या), शीबा चड्ढा (मंथरा), कुणाल कपूर (इंद्र देव) और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN