Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/kir_1780128271682_1780128281760_183a7e4a-3719-402a-9347-d3b74dd7d169.jpgयश की सुपरहिट फिल्म टॉक्सिक में डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा आडवाणी को एक खास ऑर्डर दिया था कि वह सेट पर ज्यादा किसी से बात नहीं करेंगी।
कियारा आडवाणी पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं। टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं और डायरेक्टर गीतू मोहनदास इसे डायरेक्ट कर रही हैं। अब कियारा ने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की और बताया कि कैसे गीतू ने उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह से डूबने के लिए मोटिवेट किया। कियारा ने बताया कि गीतू ने उन्हें सबको ग्रीट करने से मना कर दिया था यानी सबसे बात करके हाल-चाल लेना।
डायरेक्टर ने दिया था यह ऑर्डर
कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि गीतू ने उन्हें कहा था कि लोगों से बात मत करना और सेट पर छोटी ही बात करना, किसी से ज्यादा बात नहीं करनी है खासकर कुछ सीन के शूटिंग के दौरान। कियारा का कहना है कि गीतू चाहती थीं कि वह अपने किरदार से इमोशनली कनेक्टेड रहें।
कियारा ने कहा, ‘गीतू ने मुझे कहा ना किसी को हाय बोलना ना हैल्लो सेट पर। मैं ही एक थी जो सेट पर आती और सबसे पहले सबको हैल्लो बोलती। लेकिन वह चाहती थईं कि मैं अपने जोन में रहूं और अपने किरदार से कनेक्टेड रहूं।’
टॉक्सिक का वर्कस्टाइल था अलग
कियारा का कहना है कि टॉक्सिक के सेट पर वर्किंग स्टाइल काफी अलग था और यह उनके करियर का सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट था क्योंकि उन्हें इंग्लिश और कन्नड़ दोनों ही भाषा में इसे शूट करना था। हर सीक्वेंस को 2 बार शूट करना था, पहले इंग्लिश और फिर कन्नड़ में जो कि फिजिकली और मेंटली थका देने वाला था।
वह आगे बोलीं, ‘कन्नड़ मेरी भाषा नहीं हैं तो इसलिए मुझे मेरे डायलॉग याद करने में मुश्किल हो रही थी और फिर एक ही इमोशन को बार-बार दिखाना काफी मुश्किल था।’
कियारा का कहना है कि भले ही दोनों इंडस्ट्री में भाषा और कल्चर का डिफ्रेंस है, लेकिन कन्नड़ इंडस्ट्री में काम करना भी एक जैसा ही था। फिल्म का सेट वैसा ही था जैसे हिंदी और तेलुगु फिल्मों के सेट पर होता है।
टॉक्सिक की रिलीज डेट का नहीं अपडेट
टॉक्सिक की बात करें तो इसे केवीएन प्रोडक्शन्स और मोन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयंतारा, हुमा कुरैशी, रुकमणि वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन करके 4 जून की रिलीज डेट दी गई, लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म दोबारा पोस्टपोन हो गई है, लेकिन अभी तक नई रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







