Home BUSINESS NEWS HINDI टॉप-10 अमीरों ने एक ही दिन में पीट दिए $111 अरब, ‘डॉलर...

टॉप-10 अमीरों ने एक ही दिन में पीट दिए $111 अरब, ‘डॉलर की बारिश’ में अडानी-अंबानी भी भीगे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आए बंपर उछाल के चलते दुनिया के टॉप-10 अमीरों की दौलत में करीब 111 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। एलन मस्क से लेकर बर्नार्ड अर्नाल्ट के ऊपर खूब डॉलर की बारिश हुई। वहीं, घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के कारण गौतम अडानी और मुकेश अंबानी भी डॉलर की बारिश भीगते नजर आए।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुाबिक अडानी के नेटवर्थ में 1.32 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 113 अरब डॉलर हो गया है। अभी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में अडानी 17वें स्थान पर जमे हुए हैं। 23 स्थान पर टिके अंबानी की दौलत में सोमवार को 905 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और नेटवर्थ 87.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मस्क की कमाई में 35.7 अरब डॉलर का इजाफा

टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में 5.58 प्रतिशत की उछाल के चलते एलन मस्क की दौलत में 35.7 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला। अब मस्क का कुल नेटवर्थ 719 अरब डॉलर हो गया है। मस्क अर्जेंटीना (688.38 अरब डॉलर जीडीपी) जैसे देश से भी अमीर हैं। वहीं, इनकी दौलत इजरायल की जीडीपी के बराबर है।

300 डॉलर क्लब में अब जेफ बेजोस भी

अल्फाबेट के शेयर 4.44 प्रतिशत उछले तो इसके को-फाउंडर लैरी पेज की दौलत 13.1 अरब डॉलर उछलकर 318 डॉलर पर पहुंच गई। 300 डॉलर क्लब में अब जेफ बेजोस भी पहुंच गए हैं। इसके साथ ही दुनिया के सबसे तीसरे सबसे अमीर शख्स भी हो गए हैं। इनकी दौलत में 11.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 301 अरब डॉलर है। इनकी दौलत में उछाल की वजह अमेजन के शेयर रहे। अमेजन ने पहली बार $ 3 ट्रिलियन मार्केट कैप के लेवल को पार किया।

सर्गेई ब्रिन अब चौथे स्थान पर हैं। इनकी भी संपत्ति में 12.1 अरब डॉलर का उछाल आया और अब इनके पास 295 अरब डॉलर की संपत्ति है। माइकल डेल सोमवार को 7.69 अरब डॉलर पीट कर 225 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर भी सोमवार को डॉलर की बारिश हुई। इनकी दौलत में 11.5 अरब डॉलर क बढ़ोतरी हुई और अब वह 210 अरब डॉलर के मालिक हैं।

लैरी एलिसन की दौलत में भी 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनका नेटवर्थ 194 अरब डॉलर है। जेनसेन हुआंग को 4.79 अरब डॉलर का फायदा हुआ और अब इनका नेटवर्थ 171 अरब डॉलर हो गया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत 3.08 अरब डॉलर बढ़कर अब 164 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN