Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते कौन से शोज? ‘अनुपमा’ हुआ...

टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते कौन से शोज? ‘अनुपमा’ हुआ बाहर, यह शो बना नंबर वन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/Top_10_Shows_List_1791904935860_KNOy_1791904939286_lOWc_49cc4b6d-11ad-40ce-9b86-37bc3ec8ea88_3MTL.jpg

टॉप 10 की लिस्ट में जहां एक तरफ ‘अनुपमा’ का नामोनिशान नहीं है, वहीं दूसरे शोज बाजी मारते नजर आए हैं।

टीवी की दुनिया में टीआरपी का गणित काफी तेजी से बदल जाता है। मेकर्स के लिए दर्शकों की नब्ज समझते रहना जरूरी है, वरना पुराने शोज की छुट्टी होते देर नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते ऑडियंस को कौन से शोज सबसे ज्यादा पसंद आए हैं, और किन्हें टॉप 10 से बाहर कर दिया गया है। एक तरफ जहां टॉप 10 में ‘अनुपमा’ जैसे शोज का नाम गायब है, वहीं कुछ शोज ऐसे हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। तो चलिए जानते हैं टॉप 10 की लिस्ट में आए कौन से नाम।

बॉटम 5 में रहे ये टीवी शोज

गॉसिप टीवी ने अपनी टॉप 10 लिस्ट में कलर्स टीवी के शो को नंबर 10 पर रखा है। लिस्ट में डॉक्टर आरंभी नंबर 9 पर काबिज है। एकता कपूर प्रोडक्शन का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लिस्ट में नंबर 8 पर रहा है। मालूम हो कि स्मृति ईरानी स्टारर यह सीरियल जल्द ही बंद होने जा रहा है। बात करें लिस्ट में नंबर 7 पर रहे सीरियल की तो यहां पर ‘तू जूलिएट जट्ट दी’ ने जगह बनाई है। बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 6 पर आ गया है।

टॉप 5 में इन शोज का नाम

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए भले ही अभी बहुत वक्त नहीं बीता है, लेकिन बावजूद इसके टॉप 5 की लिस्ट में यह नंबर 5 पर है। शो में लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों का इसमें रुझान बनाए हुए हैं। कलर्स टीवी का शो ‘शायद यही है प्यार’ लिस्ट में नंबर 4 पर है। अदिति देव शर्मा, दक्ष पुरी और कुणाल करन कपूर स्टारर यह शो समाज की पाबंदियों को तोड़ते हुए उम्र के फासले वाले प्यार की कहानी सुनाता है। यह शो बहुत कम वक्त के भीतर दर्शकों का फेवरिट बन चुका है।

कौन सा शो बना नंबर वन?

अब बात करते हैं टॉप 3 शोज की तो इस हफ्ते स्टार प्लस का सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ नंबर 3 पर रहा है। कहानी ‘अपराजिता’ नाम की एक आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका अतीत काफी कड़वा रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर है कलर्स टीवी का सीरियल ‘सेहर होने को है’। यह फैमिली ड्रामा शो लगातार ऑडियंस को एंटरटेन करता रहा है। बात करें लिस्ट में इस हफ्ते नंबर वन पर रहे सीरियल की तो स्टार प्लस का सीरियल ‘ये फितूर तेरा’ इस हफ्ते नंबर वन सीरियल रहा है। ईशान धवन स्टारर यह शो बहुत तेजी से दर्शकों का फेवरिट बन गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN