Home LIFESTYLE NEWS HINDI ट्विनिंग नहीं, अब कलर को-ऑर्डिनेटेड का है ट्रेंड, पार्टनर संग इन कलर्स...

ट्विनिंग नहीं, अब कलर को-ऑर्डिनेटेड का है ट्रेंड, पार्टनर संग इन कलर्स से बनाएं परफेक्ट लुक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर कपल चाहता है कि जब वह अपने पार्टनर के साथ चले तो वह सबसे ज्यादा क्लासी और अट्रैक्टिव दिखें। ऐसे में परफेक्ट लुक पाने के लिए पार्टनर संग यहां बताए कलर कॉम्बिनेशन से यूं करें कलर को-ऑर्डिनेटेड।

फैशन ट्रेंड्स वक्त के साथ बदलते रहते हैं। कई बार कुछ रंग ट्रेंड करते हैं तो कई बार कुछ डिजाइन्स। पार्टनर के साथ खुद को स्टाइल करने की बारी आती है तो ज्यादातर कपल्स मैचिंग रंगों के कपड़े पहन लेते हैं। ट्विनिंग करने का एक अलग ही मजा है लेकिन हमेशा ऐसा करना ठीक नहीं है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हमेशा एक जैसे रंग के कपड़े पहनकर घूमने जाते हैं तो इस बार अपने स्टाइल को बदल लें। क्योंकि अब ट्विनिंग का ट्रेंड पुराना हो चुका है। अब कपल्स एक दूसरे के साथ कलर को-ऑर्डिनेटेड करके पहनते हैं। जिसकी वजह से क्लासी लुक पाने में मदद मिलती है। यहां हम कुछ कलर कॉम्बिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं आप पार्टनर के साथ अगली डेट पर जाने से पहले चुन सकते हैं।

पार्टनर के साथ कलर को-ऑर्डिनेटेड करने के लिए ऑप्शन

1) पहला ऑप्शन

अगर आपकी वाइफ या गर्लफ्रेंड पूरी तरह से लाल रंग की आउटफिट पहन रही है तो आपको फुल ब्लैक आउटफिट को चुनना चाहिए। ये पैंट शर्ट या फिर पैंट, शर्ट और कोट के साथ हो सकता है। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन से ‘मेन कैरेक्टर’ वाली वाइब आती है। अगर लुक को थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और शार्प बनाना हो, तो अच्छी फिटिंग वाली शर्ट और स्लिम या टेलर्ड पैंट चुनें। हर तरह के ओकेजन पर इस कॉम्बिनेशन को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

2) दूसरा ऑप्शन

अगर लड़की ने काले रंग की ड्रेस पहनी है तो लड़कों को सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहननी चाहिए। इस तरह से आपको एक लग्जरी लुक पाने में मदद मिल सकती है। वैसे भी ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेश क्लासी लुक पाने के लिए बेस्ट होता है। यह आउटफिट देखने में सिंपल होने के साथ-साथ काफी एलिगेंट, क्लासी और लग्जरी फील देता है। खास बात यह है कि ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और लगभग हर तरह के ओकेजन पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

3) तीसरा ऑप्शन

अगर महिला ने एमरेल्ड रंग की ड्रेस पहनी है तो पुरुष को क्रीम रंग की शर्ट के साथ बेज कलर की पैंट को पहनना चाहिए। इससे बहुत शानदार लुक मिलता है। लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरीज का चुनाव भी सिंपल रखें। एक क्लासी वॉच, मिनिमल ब्रेसलेट इस पूरे लुक को और बेहतर बना सकता है।

4) चौथा ऑप्शन

लड़की के बटर येलो रंग की आउटफिट पहनने पर लड़के को लाइट बेज शर्ट के साथ सफेद रंग की पैंट पहननी चाहिए। स्टाइलिश दिखने के लिए ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा। अगर यह किसी पार्टी, डिनर या खास सेलिब्रेशन के लिए पहन रहे हैं तो लड़का ब्लेजर भी कैरी कर सकता है। बेज शर्ट, सफेद पैंट और ब्लेजर का कॉम्बिनेशन एक क्लासिक और रॉयल लुक देता है।

5) पांचवा ऑप्शन

महिला के मरून ड्रेस पहनने पर पुरुष को काले रंग की शर्ट और चारकोल रंग की जींस पहननी चाहिए। बॉस एनर्जी के लिए ये लुक परफेक्ट रहेगा। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन के साथ पहने गए कपड़ों में ओवरऑल लुक कोऑर्डिनेटेड, क्लासी और फोटोजेनिक नजर आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN