Source :- LIVE HINDUSTAN
खबर है कि इस घटना में 2 लोग जिंदा बच गए और उन्होंने कड़ी गर्मी में पैदल चल 50 किमी से ज्यादा की दूरी तय की। वह पैदल चल पानी के पास पहुंचे और वहां से अस्सामाका का रास्ता पकड़ा था। इन लोगों ने ही अधिकारियों को ट्रक खराब होने और लोगों के फंसे होने की जानकारी दी थी।
तीखी गर्मी, आसपास गर्म रेत, सूखता गला और इसी बीच जिस वाहन से यात्रा कर रहे हैं वो खराब हो जाए। जगह भी ऐसी जहां कि गर्मी लोगों की जान लेने के लिए कुख्यात है। सुनने में यह किसी हॉरर फिल्म की कहानी या बुरे सपने जैसा लग सकता है, लेकिन पश्चिम अफ्रीका का एक हिस्से में ठीक ऐसा ही लोगों के एक समूह के साथ हुआ है। खबर है कि इस घटना का शिकार हुए लोगों की प्यास से मौत हो गई है।
घटना नाइजर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां सहारा रेगिस्तान में एक ट्रक के खराब हो जाने से लोगों का एक समूह तीखी गर्मी के बीच फंस गए थे। लंबी कोशिशों के बाद भी वाहन दुरुस्त नहीं हो सका और प्यास से तड़पकर लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 49 बताया जा रहा है। सभी लोग एक मुस्लिम त्योहार में शामिल होने के बाद माली से लौट रहे थे।
क्या हुआ था
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगादेज गवर्नरेट की तरफ से जारी बयान में 49 लोगों की मौत की बात कही गई है। बयान के अनुसार, ये लोग ‘अस्सामाका से 80 किमी दूर एक दूर दराज इलाके में प्यास से मर गए।’ दरअसल, अस्सामाका, नाइजर और अल्जीरिया के बीच एक क्रॉसिंग पॉइंट है, लेकिन यह माली फ्रंटियर के पास ही मौजूद है।
बयान में बताया गया, ‘गाड़ी में पानी खत्म हो चुका था। ड्राइवर, उसके मददगारों और यात्रियों की लाख कोशिशों के बाद भी गाड़ी ठीक नहीं हो पाई। इसके चलते सभी यात्री एक बेहद खतरनाक इलाके में फंस गए, जहाँ भयंकर गर्मी और आस-पास पानी या खाने की कोई व्यवस्था न होने के कारण ज़िंदा बचना बहुत मुश्किल होता है।’ प्रशासन ने आगे बताया कि जान गंवाने वाले इन पीड़ितों को सामूहिक कब्रों में दफना दिया गया है।’
2 बचे जिंदा
खबर है कि इस घटना में 2 लोग जिंदा बच गए और उन्होंने कड़ी गर्मी में पैदल चल 50 किमी से ज्यादा की दूरी तय की। वह पैदल चल पानी के पास पहुंचे और वहां से अस्सामाका का रास्ता पकड़ा था। खास बात है कि इन लोगों ने ही अधिकारियों को ट्रक खराब होने और लोगों के फंसे होने की जानकारी दी थी। खास बात है कि यह क्षेत्र अप्रवासियों के आने जाने का स्थान माना जाता है। यहां कई लोगों की मौत हो चुकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







