Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आपको स्किन ग्लो के लिए नेचुरल रेमेडीज पर डाउट होता है तो आपको स्किन एक्सपर्ट की बात सुननी चाहिए। एक्सपर्ट ने आजमाए हुए और असरदार बेस्ट DIY रेमेडीज बताई हैं, जिन्हें आपको ट्राई करना चाहिए।
स्किन का ख्याल रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग तरह की स्किन प्रॉब्लम से निपटने के लिए ये नेचुरल चीजें फायदेमंद साबित होती है। हालांकि, अधिकतर लोगों को नेचुरल चीजें स्किन केयर में शामिल करने पर काफी डाउट होता है। ऐसे में डर्मेटोलॉजी डॉ. नेहा यादव ने आजमाए हुए और असरदार DIY रेमेडीज बताई हैं, जिन्हें वह बेस्ट मानती हैं। देखिए कैसे बनते हैं ये 6 मास्क।
1) चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क
इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा छोटा चम्मच शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 15 मिनट तक लगाएं और फिर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसे लगाने के बाद स्किन चमकदार और मुलायम दिखेगी।
2) बेसन, आलू और टमाटर मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए दो छोटे चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच चावल का आटा, एक छोटा चम्मच आलू का रस, एक छोटा चम्मच टमाटर का रस और गुलाब जल चाहिए होगा। इसका पैक बनाने के लिए सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर अच्छी तरह से सूखने दें। सूखने के बाद फेस पैक धो लें। ये ग्लो और टैनिंग से छुटकारा दिलाने के लिए बेहतरीन है।
3) गुड़हल और दही का फेस मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए 1 से 2 बड़े चम्मच गुड़हल पाउडर, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच शहद अच्छी तरह से एक साथ मिलाएं। फिर 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर चेहरे को धो लें। टाइट और पोषित त्वचा पाने के लिए ये बेस्ट फेस मास्क है।
4) चावल का मास्क
इस मास्क के लिए आधा बड़ा चम्मच चावल का आटा या उबले हुए चावल का पेस्ट लें फिर इसमें शहद और चावल के पानी की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर स्किन को धो लें। मुलायम-ग्लास स्किन पाने के लिए ये फेस पैक बेस्ट है।
5) आलू के स्टार्च का मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आलू को कद्दूकस करें। फिर इसका पानी पूरी तरह से निकाल लें। अब स्टार्च को नीचे बैठने दें। फिर पानी फेंक दें और स्टार्च को गुलाब जल के साथ मिलाएं। इस पैक को अच्छे से लगाएं और धो लें। नेचुरल चमक और आराम के लिए इस पैक को चेहरे पर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
6) घर पर बना कॉफी बॉडी स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा दो बड़े चम्मच कॉफी पाउडर, दो बड़े चम्मच पिसा हुआ सूखा नारियल, दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक छोटा चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच बॉडी वॉश अच्छे से सभी चीजों को मिलाएं और फिर गीली त्वचा पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इस स्क्रब को अच्छी तरह से धो लें। तुरंत मुलायम, चिकनी और चमकदार त्वचा पाने के लिए ये बेहतरीन है।
नोट- एक्सपर्ट कहती हैं कि शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन हमेशा पैच टेस्ट करने के बाद ही। साथ ही, इस्तेमाल से पहले कॉफी को बारीक पाउडर में पीस लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



