Home मनोरंजन समाचार डायरेक्टर को यूं आया ‘मुन्ना भाई MBBS’ का आइडिया, कॉलेज में सचमुच...

डायरेक्टर को यूं आया ‘मुन्ना भाई MBBS’ का आइडिया, कॉलेज में सचमुच हुई थी यह घटना

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Munna_B_1782728069399_1782728073215_57e02db3-a7e6-43a4-b4f5-f09ab3f1fb64.jpg

Rajkummar Hirani: फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस एक ब्लॉकबस्टर हिट थी, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का आइडिया राजकुमार हिरानी को कहानी लिखते हुए नहीं बल्कि अपनी ही जिंदगी की एक असल घटना के दौरान आया था।

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे लफंगे की थी, जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए डॉक्टर बनता है। हालांकि वह पढ़ लिखकर और डिग्री पाकर डॉक्टर नहीं बनता, बल्कि उसका रास्ता थोड़ा टेढ़ा होता है। लेकिन बाद में पूरा हॉस्पिटल उसे खुले दिल से एक डॉक्टर के तौर पर स्वीकार करता है, लेकिन कैसे? यही फिल्म की कहानी है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस फिल्म का आइडिया एक रियल लाइफ इंसिडेंट से आया था।

कॉलेज में हुई थी यह सच्ची घटना

राजकुमार हिरानी ने बताया था कि कैसे उनकी असल जिंदगी में एक बार फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई गई स्कूल सीन जैसी घटना हुई थी। जी हां, वही सीन जिसमें रणबीर कपूर अपनी बहन को डिफेंड करने के लिए दबंग अंदाज में उसकी क्लास में पहुंच जाता है। राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताया, “वह घर आई तो बहुत परेशान थी। फिर मुझे पता चला कि उसे कॉलेज में कोई लड़का तंग कर रहा है। मैं एक सीनियर के तौर पर उसकी क्लास में पहुंच गया। मैं उसका बड़ा भाई हूं। मैंने उस लड़के को समझाने की कोशिश की।”

लड़के से भिड़े राजकुमार के दोस्त

राजकुमार हिरानी ने बताया, “उस लड़के ने बहुत एटिट्यूड दिखाना शुरू कर दिया कि तुम्हें क्या दिक्कत है और यह वो। मेरे साथ कुछ दोस्त भी गए हुए थे और उन्हें मुझसे भी ज्यादा गुस्सा आ गया कि हम सीनियर हैं और यह ऐसे कैसे हमसे बात कर रहा है।” राजकुमार हिरानी ने बताया कि जब यह लड़का बाद में अपने दोस्तों के साथ कॉलेज से निकला तो वहां पर राजकुमार हिरानी के दोस्तों ने उसकी मिलकर पिटाई की। उनमें से कुछ को उल्टी होने लग गई थी। मजेदार बात यह थी कि कॉलेज के जो डॉक्टर थे, वो उनके इलाज में लग गए। डॉक्टरों का भी एक तरह से झगड़े का हिस्सा बनना राजकुमार को दिलचस्प लगा।

फिर आया हिरानी को यह आइडिया

राजकुमार हिरानी ने बताया कि इधर हम उन्हें मार रहे थे और उधर जो डॉक्टर्स थे वो उनके इलाज में लग गए। यही वो घटना थी जिससे राजकुमार हिरानी को लगा कि इस तरह की एक फिल्म बनाई जा सकती है। राजकुमार हिरानी ने हालांकि इस फिल्म के अगले पार्ट में मुन्ना भाई को एक ऐसे शख्स के तौर पर दिखाया है जो गुंडागर्दी छोड़कर अब सिर्फ गांधीगिरी फॉलो करता है। फिल्म का पार्ट-2 लोगों को उतना अच्छा नहीं लगा जितना फर्स्ट पार्ट को प्यार मिला। बता दें कि राजकुमार हिरानी इसके अलावा संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू भी बना चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN