Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘डूम्सडे’ में ‘एंडगेम’ जैसा ट्विस्ट लाएगा यह सुपरहीरो! जानिए क्या है ‘द...

‘डूम्सडे’ में ‘एंडगेम’ जैसा ट्विस्ट लाएगा यह सुपरहीरो! जानिए क्या है ‘द थिंग’ की बैकस्टोरी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/The_Thing_in_AD_1786296158425_1786296161965_4c7b51c6-31d5-4a37-8c6e-8e82941d0c03.jpg

एवेंजर्स डूम्सडे में ‘द थिंग’ एंडगेम जैसा ट्विस्ट ला सकता है। जानिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ऐसी चर्चा?

मार्वल की मोस्ट अवेटेड मूवी इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और साफ है कि एक बार फिर कई सुपरहीरोज एक साथ एक अजेय लगने वाले विलेन से भिड़ते नजर आएंगे। मार्वल को लगातार फॉलो नहीं करने वाले दर्शकों को जेहन में ट्रेलर देखकर एक सवाल जरूर आया होगा। कि यह पत्थर जैसा दिखने वाला सुपरहीरो कौन है? इसकी कहानी क्या है? और यह एवेंजर्स डूम्सडे में थॉर और बकी जैसे सुपरहीरोज के साथ क्या कर रहा है? चलिए जानते हैं इन सवालों का जवाब।

कौन है यह पत्थर जैसा दिखने वाला शख्स?

एवेंजर्स डूम्सडे में नजर आ रहा पत्थर जैसा दिखने वाला शख्स ‘फैन्टास्टिक 4’ की टीम का हिस्सा है। उसका असली नाम बेन है, लेकिन सुपरहीरो पावर्स मिलने के बाद उसे ‘द थिंग’ टाइटल मिला है। बेन ग्रिम एक बेहतरीन अमेरिकी स्पेस पायलट और रीड रिचर्ड्स (मिस्टर फैंटास्टिक) का सबसे पक्का दोस्त है। एक स्पेश मिशन के दौरान जब उसके रॉकेट पर खतरनाक कॉस्मिक रेडिएशन अटैक हुआ तो इस रेडिएशन की वजह से बेन का DNA पूरी तरह बदल गया था। इसी वजह से उसे सख्त चट्टानों जैसा शरीर मिला।

क्या हैं ‘द थिंग’ aka बेन ग्रिम की सुपरपावर्स?

बात बेन की सुपरपावर्स की करें तो नारंगी रंग की सख्त चट्टानों जैसे शरीर की वजह से उसके पास इतनी ताकत है कि वह पूरी की पूरी बिल्डिंग या जहाज उठा सकता है। उसका चट्टानों जैसा शरीर उसे लगभग बुलेटप्रूफ बनाता है, जिसकी वजह से उसके ऊपर हथियारों का असर नहीं होता। हालांकि उसे हमेशा यह तकलीफ खाए जाती है कि वह अब पहले की तरह एक आम इंसान नहीं बन पाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल कि वह एवेंजर्स एंडगेम में क्या कर रहा है और उसकी वजह से कौन से ट्विस्ट आएंगे।

‘डूम्सडे’ में बेन लाएगा ‘एंडगेम’ जैसा ट्विस्ट?

फैंटास्टिक फोर की टीम मुख्य MCU (अर्थ-616) की नहीं है, बल्कि वे 1960 के दशक के एक रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक ब्रह्मांड से आते हैं। गॉसिप गलियारों की मानें तो ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ में ‘द थिंग’ और हल्क टीम बनाते नजर आएंगे। दोनों मिलकर डॉक्टर डूम से उसी तरह मुकाबला करते नजर आएंगे, ठीक वैसे ही जैसे ‘एंडगेम’ में कैप्टन अमेरिका और थॉर मिलकर थैनोज से मुकाबला करते नजर आए थे। ‘द थिंग’ की डॉक्टर डूम से सबसे तगड़ी भिड़ंत होने का कारण यह भी है कि उसकी उसके साथ पर्सनल दुश्मनी रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN